ज्यादा उम्र की महिलाएं भी अब बन सकती हैं मां

एक महिला तभी तक ही प्रेग्नेंट हो सकती हैं जब उसे पीरियड्स आते हैं। वहीं महिलाएं 50 साल की उम्र में मेनोपॉज की अवस्था प्राप्त कर लेती हैं। आपको बता दें किमेनोपॉज में महिला को पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट होने की क्षमता भी खत्म हो जाती है। ऐसे में साइंटिस्ट ने इसका सॉल्यूशन भी ढूंढ लिया है, जिसकी मदद से महिलाएं मेनोपॉज के बाद भी मां बन सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं।
इस टेकनीक को प्लेटलेट रिच प्लाजमा कहते हैं
यह इलाज ग्रीस के साइंटिस्ट ने निकाला है। जिसकी मदद से मेनोपॉज के बाद भी तीन महिलाएं मां बनी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टेकनीक को प्लेटलेट रिच प्लाजमा कहते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल जख्म को जल्दी ठीक करने के लिए किया जाता है। यह तकनीक ऊतकों और रक्त वाहिकाओं को बढ़ावा देती है।
70 प्रतिशत तक प्रतिभागियों में पीरियड्स को शुरू किया जा सका
आपको बता दें कि एक्सपर्ट ने 46 से 49 साल की महिलाओं के अंडाशय में पीआरपी इंजेक्ट किया। यह सभी महिलाएं मेनोपॉज की अवस्था को प्राप्त कर चुकी थीं। वहीं इस टेकनीक की मदद से 70 प्रतिशत तक प्रतिभागियों में पीरियड्स को शुरू किया जा सका।
Also Read: मां के दूध से किया जाएगा कोरोना का इलाज, पीड़ितों को दी जाएंगी खास तरह की आइस क्यूब
इस टेकनीक द्वारा ज्यादा उम्र की महिलाएं मां बन सकती हैं
एक्सपर्ट का कहना है कि इस टेकनीक द्वारा ज्यादा उम्र की महिलाएं मां बन सकती हैं। अक्सर देखा जाता है कि कई महिलाएं 40 साल की उम्र तक अपमे करियर पर ध्यान देती हैं। इसके बाद ही वो फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचती हैं। ऐसे में कई महिलाएं ज्यादा उम्र होने के कारण मां नहीं बन पाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS