लौकी खाने से कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा, जानें इसे खाने के बेहतरीन फायदे

बोटल गार्ड के नाम से मशहूर सब्जी को भारत में लौकी, कद्दू और काशीफल के नाम से जाना जाता है। भले ही आपको लौकी का जूस पसंद न हो लेकिन आप इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे। बता दें कि लौकी यह आपके शरीर में विटमिन बी, विटमिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा लौकी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कुछ गंभीर बीमारियों में औषधि की तरह काम करते हैं। अगर आप सुबह उठकर एक ग्लास लौकी का जूस पीते हैं तो आप इन बीमारियों से हमेशा दूर रहेंगे।
लौकी का उत्पादन कहां होता है / Where is Bottle Gourd Produced
लौकी का उत्पादन सबसे पहले भारत में शुरु हुआ था, ये भारत की सबसे उपयोगी फसलों में से एक मानी जाती है। लौकी के फल के अलावा इसकी पत्तियों और तना भी उपयोग किया जाता है। भारत के अलावा लौकी का उत्पादन अब श्री लंका, इंडोनेशिया, चीन, साउथ अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्से, मलेशिया, फिलीपींस में किया जाता है। भारत के पंजाब में लौकी का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। आमतौर पर लौकी का प्रयोग मोटापा कम करने के लिए किया जाता है।
लौकी के प्रकार / Type Of Bottle Gourd
आमतौर पर लौकी 2 प्रकार की होती है। गोलाकार और बेलनाकार। बेलनाकार घिया का उपयोग दूर के इलाकों में बेचने के लिए किया जाता है। जबकि गोलाकार लौकी का उपयोग स्थानीय क्षेत्रों में किया जाता है। लौकी के अन्य नाम / Bottle Gourd Different Names भारत में लौकी को दूधी, घिया के नाम से जाना जाता है। जबकि अन्य देशों में बोतल स्क्वैश, व्हाईट गॉर्ड, ट्रंपेट गॉर्ड और कालबश गॉर्ड कहा जाता है।
ये हैं फायदे
लीवर के फंक्शन के लिए फायदेमंद
- आयुर्वेद के मुताबिक, लीवर फंक्शन को सुचारु रुप से चलाने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए लौकी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
Also Read: बुखार आने पर अपनाएं ये घरेलू उपचार, जल्द मिलेगा आराम
वजन कम होता है
- जल्द-से-जल्द वजन कम करना चाहते हैं, लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय हैं. क्योंकि इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है। फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होने से जल्द भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है।
ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद
- लौकी में सोडियम,पोटेशियम के साथ कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में लौकी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है, साथ ही दिल की बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।
पाचन क्रिया को ठीक रखता है
- कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS