Litchi Khane Ke Nuksan: कोरोना महामारी में लीची खाना पड़ सकता है आपको भारी, करता है आपका इम्यून कमजोर

गर्मियों के मौसम में लीची सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। लीची में पानी की काफी मात्रा में पाया जाता है। यह विटमिन सी, पोटैशियम और नैचरल शुगर का भी अच्छा सोर्स है। इसके बावजूद अगर कुछ सावधानियां न बरती जाए तो लीची खाने से नुकसान भी हो सकता है। इतना ही नहीं लीची में कुछ जहरीले तत्व भी होते हैं। लीची में टॉकिसंस मौजूद होता हो जो ब्रेन डिजीज जैसी घातक बीमारी होने का कारण बम सकता है। इसी बीच आज हम आपको लीची से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका हर शख्स को पता होना बहुत जरूरी है।
वेट बढ़ाता है
जो लोग वेट कम करना चाहते हैं वो लोग लीची का कम सेवन करें। चीनी में शुगर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण आपके वेट बढ़ने के चांस हो सकते हैं। इसके साथ ही लीची में कैलोरी भी काफी मात्रा में पाई जाती है।
एलर्जी
लीची में कई हानिकारण पदार्थ भी मौजूद होते हैं। जिससे आपको एलर्जी होने का खतरा रहता है। गले की एलर्जी के साथ साथ आपको स्किन एलर्जी होने का भी खतरा रहता है।
गले में खराश
लीची की तासीर बहुत गर्म होती है। जिस वजह से आपको गले में तकलीफ होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप लीची बिल्कुल भी न खाएं क्योंकि गले की खराश होने के साथ साथ आपको इंफेक्शन होने का भी डर रहता है।
पेट की समस्या
लीची खाने से आपको दस्त, कब्ज, पेट में दर्द होने का भी खतरा हो सकता है। ऐसे में आपको कम ही लीची खानी चाहिए।
Also Read: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना के इलाज के लिए पहली आयुर्वेदिक दवा
इम्यून डिजीज
जरूरत से ज्यादा लीची खाने से आपका इम्यूनिटी कमजोर होता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम हाईपरएक्टिव होता है जिस वजह से इम्यून डिजीज होने की चांस बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही रूमेटाइड अर्थराइटिस और ल्यूपस जैसी दिक्कत होने का खतरा भी होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS