आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र, ऐसे बढ़ा सकते हैं इम्यूनिटी

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 3 मई तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए कहा कि कई राज्यों ने पहले ही लॉक डाउन की समय सीमा को बढ़ा दिया। तो वही आम लोग भी इस को बढ़ाने के पक्ष में थे। इसके चलते केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि 3 मई तक पूरे देश में लॉक डाउन लगा रहेगा। इसके साथ ही मोदी ने कोरोनो वायरस के आतंक को खत्म करने के लिए जनता का साथ मांगा। वहीं पीएम मोदी लोगो को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में आयुष मंत्रालय (Ministry Of AYUSH) ने इम्यूनिटी सिस्टम (Immune System) को मजबूत रखने के लिए कुछ टिप्स बताए थे। जिन्हें फॉलो करके आप इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको इम्यूनिटी सिस्टम (Immune System) को मजबूत रखने के लिए आयुष मंत्रालय (Ministry Of AYUSH) द्वारा बताए गए टिप्स बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए काफी फायदे मंद हो सकते हैं।
इम्यूनिटी सिस्टम (Immune System) को मजबूत रखने टिप्स
- दिनभर में जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके पानी पिएं। हर दिन कम से कम 9 से 10 गिलास पानी जरूर पियें। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पिएं।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट योगा जरूर करें।
- खाने में ज्यादा से ज्यादा जीरा, हल्दी,लस्सन, धनिया का इस्तेमाल करें। - च्यवनप्राश का सेवन जरूर करें। रोजाना आप 1 चम्मच खाएं। डायबिटीज के मरीज भी च्यवनप्राश खा सकते हैं।
- दूध की चाय की जगह हर्बल टी का सेवन करें।
- तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक और मुनक्का को उबालकर काढ़ा बनाकर डेली पिएं। इसे मीठा करने के लिए आप इसमें शहद और गुड़ भी डाल सकते हैं।
- रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पिएं।
- तिल, नारियल या देसी घी को सुबह नहाने और रात को सोने से पहले नाक के अंदर जरूर डालें।
- 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर अच्छे से घुमाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
- दिन में 3 से 4 बार भाप यानि स्टीम जरूर लें। इसके लिए आप इसमें तुलसी भी डालकर स्टीम ले सकते हैं।
- अगर किसी शख्स के गले में दिक्कत है, तो इससे राहत पाने के लिए लौंग का पाउडर, शहद या चीनी को एक साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS