जानें कमल ककड़ी के फायदे और इसे काटने के आसान टिप्‍स

जानें कमल ककड़ी के फायदे और इसे काटने के आसान टिप्‍स
X
कमल ककड़ी में ऐसे कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको कमल ककड़ी से मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसे काटने का तरीका भी बताएंगे।

कमल ककड़ी को बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह मिट्टी में फंसी होती है। जिस वजह से इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। वहीं महिलाओं को इसे काटना भी मुसीबत का काम लगता है। आपको बता दें कि कमल ककड़ी में ऐसे कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको कमल ककड़ी से मिलने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसे काटने का तरीका भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

कमल ककड़ी के फायदे

- इसमें पायरोडॉक्सीन काफी मात्रा में मौजूद होता है। यह स्ट्रेस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तनाव में रह रहे लोगों कमल ककड़ी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से तनाव कम करने में मदद मिलती है।

-इसका सेवन शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की मात्रा को बढ़ाता है। इससे लो हीमोग्लोबिन की दिक्कत भी दूर होती है ।

- जो लोग अपना फैट कम करना चाहते हैं, वे कमल ककड़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इस वजह से बॉडी को जरूरी एनर्जी मिलती है औकन फैट नहीं बढ़ने देती है।

ऐसे करें कमल ककड़ी को साफ

- इसके लिए सबसे पहले कमल ककड़ी को दोनों साइड से किनारे से काट लें।

- फिर पिलर की मदद से स्‍टेम को साफ कर लें।फिर इसके बाद इसे अच्छे से धो लें।

Also Read: टीबी से बचाता है सीडलेस एप्रीकॉट और खुबानी का सेवन, मिलते हैं और भी कई फायदे

- इसमें छिद्रों के अंदर भी पानी से अच्‍छी तरह से साफ कर लें।

- फिक अब कमल ककड़ी को तिरछा कट करें। क्योंकि सीधा काटने से इसका पकाना भी मुश्किल हो जाता है।

इसके बाद आप इसे जैसे चाहें पका सकती हैं।

Tags

Next Story