Mango Side Effect: फलों के राजा आम को ज्यादा खाने से हो सकता है नुकसान, बहुत कम लोग जानते हैं इसका राज

Mango Side Effect: फलों के राजा आम को ज्यादा खाने से हो सकता है नुकसान, बहुत कम लोग जानते हैं इसका राज
X
Mango Side Effect: आम (Mango) में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E के अलावा कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वहीं आम को ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है(Side Effects Of Mango)। इसी बीच आज हम आपको आम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Aam Khane Ke Nuksan)।

Mango Side Effect: भारत में फलों का राजा कहे जाने वाला आम (Mango) एक ऐसा फल है। जिसे बच्चे से लेकर बड़ों को सभी को खाना पसंद होता है। स्वाद में बेहतरीन होने के हर कोई आम के सीजन का इंतजार बेसब्री से करता है। आम गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। जहां आम खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E के अलावा कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वहीं आम को ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है(Side Effects Of Mango)। इसी बीच आज हम आपको आम खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Aam Khane Ke Nuksan)।

बढ़ता है वजन

आम में कैलोरीज बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है। जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं अगर आम ज्यादा खाए जो वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

पिंपल्स की दिक्कत

आम की तासीर गर्म होती है। जिस कारण अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो शरीर में गर्मी में बढ़ सकती हैं और आपको फुंसी, फोड़े और मुंहासे जैसी दिक्कत हो सकती है।

हो सकती है एलर्जी

कई लोगों को आम खाने से एलर्जी भी हो जाती है। अगर आप ज्यादा आम खाते हैं तो इससे बचे और स्वाद के लिए बस दिन में एक ही आम खाएं।

डाइजेशन में दिक्कत

ज्यादा आम का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में परेशानी खड़ी हो सकती है। फ्रैश और कच्चे आम की वजह से पाचन एंजाइम को परेशानी लगती है, जिससे पाचन संबंधी परेशानी उत्पन्न होती हैं।

Also Read: Gud Khane Ke Nuksan: गर्मियों में गुड़ खाने से बचें, हो सकते हैं ये नुकसान

लूज मोशन लग सकते हैं

आम में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं लोग स्वाद के चक्कर आम ज्यादा खा लेते हैं और तो इससे दस्त लगने की दिक्कत हो सकती है। अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है

आम नेचुरेली चीनी से भरा होता है। जिस वजह से ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं अगर डायबिटीज के मरीज इसे खाते हैं तो उनको खतरा हो सकता है।

Tags

Next Story