अगर आप से भी कहा जाता है कि पीरियड्स के समय पेड़ - पौधे न छुएं तो एक बार जरूर पढ़ें ये आर्टिकल, जानें ऐसी और भी कई अफवाह

जहां समय काफी बदल चुका है। वहीं कुछ लोगों की सोच आज भी काफी पुरानी है। आज के मॉर्डन समये में पीरियड्स को लेकर लोगों का आज भी कई मिथकों पर भरोसा है। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़े कुछ मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं क्या है इन मिथकों के पीछे का सच।
पेड़ पौधे ने छुएं
आज भी आपको ऐसी कई महिलाएं दिख जाएंगी, जिनका मानना होता है कि पीरियड्स के समय महिला को पेड़ पौधे नहीं छूने चाहिए। क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिला द्वारा पेड़ या पौधा छूने से वे सूख जाता है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस दौरान महिला को अपना ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अपवित्र हो जाती हैं महिलाएं
वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि इस दौरान महिलाएं अपवित्र होती हैं। जो महिलाएं ऐसे मिथक मानकर महिलाओं से पीरियड के समय भेदभाव करते हैं उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए।
न नहाएं और न धोएं बाल
पीरियड्स के वक्त साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जहां इस दौरान महिलाओं को बाल न धोने और न नहाने की सलाह दी जाती है, वहीं ऐसे में हर रोज नहाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS