Work From Home: नींद न आने की वजह से हैं परेशान, तो दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, मिलेंगे और भी कई फायदे

Work Form Home: कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन की स्थिती है। जिस कारण लोगों को बाहर निकलना मना है। वहीं लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों का शेड्यूल काफी बिगड़ गया है। इस वजह से लोगों को काफी सारी दिक्कतें भी हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों को नींद न आने की समस्या हो रही है। वहीं हम आपकी इस परेशानी का समाधान निकालते हुए। कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। जिसे दूध में मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। इसके साथ आपको इस खास ड्रिंक के बनाने का तरीका भी बताने जा रहे हैं।
सामग्री
दूध- 1 गिलास
बादाम- 6
काजू- 6
विधि
एक कटोरी में बादाम और काजू को बारीक काट लें।
अब एक पैन में दूध गर्म करें।
एक उबाल आने के बाद उसमें कटे हुए बादाम और काजू डालकर 4-5 मिनट तक उबालें।
आपका दूध बनकर तैयार है। इसे ठंडा कर सोने से लगभग 1 घंटा पहले पीएं।
क्या हैं इसके फायदे
- थकान दूर होती है।
- बॉडी पेन से राहत मिलती है।
- अच्छी नींद आती है।
- स्ट्रेस कम होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS