Giloy Side Effects: क्या सच में गिलोय के सेवन से होता है लिवर खराब? जानें इस पर आयुष मंत्रालय की क्या है राय

Giloy Side Effects: आयुष मंत्रालय ने जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में छपी रिपोर्ट को भ्रामक बताया है जिसमें कहा गया था कि गिलोय से लिवर खराब होता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार गिलोय के सेवन से लिवर खराब होने की बात पूरी तरह एक अफवाह है। आपको बता दें कि एक अध्ययन में कहा गया था कि टिनोस्पोरा कॉर्डियोफोलिया यानि गिलोय के सेवन से मुंबई के 6 लोगों के लिवर डैमज हो गए हैं। जिस पर आयुष मंत्रालय का कहना है कि स्टडी से जुड़े लोग इससे जुड़ी जानकारियों को सही तरीके से रखने में असफल हुए हैं।
आयुष मंत्रालय ने बताया कि गिलोय को लिवर डैमेज से जोड़ना भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के प्रति भ्रम पैदा कर सकता है। आयुर्वेद में लंबे समय से गिलोय का इस्तेमाल एक जड़ी बूटी के रूप में किया जा रहा है। जोकि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार रिसर्च में कई खामियां थी। इसके ही मंत्रालय का कहना है कि स्टडी में ये भी नहीं बताया गया कि मरीजों को डोज कितनी दी गई थी। मरीजों को गिलोय के साथ दूसरी दवा तो नहीं दी गई। आयुर्वेद में लंबे समय से गिलोय का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया रहा है। आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि इसमें लिवर को फायदा पहुंचाने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को कई तरीके के फायदे पहुंचाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS