बारिश के मौसम में Eye Infection का खतरा बढ़ जाता है, इस तरह रखें ख्याल

बारिश के मौसम में Eye Infection   का खतरा बढ़ जाता है, इस तरह रखें ख्याल
X
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आंखों में इंफेक्शन होने का होता है। वहीं बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आपकी आंखों की देखभाल के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

बारिश का मौसम आते ही कई बीमारी होने का खतरा भी शुरू हो जाता है। बरसात के मौसम में सर्दी जुकाम होना भी बहुत आम बात है। वहीं इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आंखों में इंफेक्शन होने का होता है। वहीं बरसात का मौसम भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आपकी आंखों की देखभाल के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप अपनी आंखों का ध्यान रख सकते हैं। इसके साथ ही आपको इंफेक्शन होने का कारण भी बताएंगे।

आंखों में इंफेक्शन होने का कारण

- तेज रोशनी से आंखों में दर्द होना

- आंखों से पानी बहना

- आंखों में जलन

- आंखो में कुछ लगा गया बार बार फील होना

- आंखों में सूखापन फील होना

- पलकों पर पपड़ी जमना

आंखों को सही से धोएं

बारिश में भीगते वक्त पानीं बारिश का पानी आंखों में चला जाता है। जिससे हमारी आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको रोज सुबह अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए।

चश्मा पहनें

कोरोना महामारी में आप खुद को जितना कवर करेंगे उतना बेहतर है। बाहर जाते वक्त आप मास्क तो पहनते ही हैं। इसके साथ ही चश्मा भी लगाएं। इससे आपकी आंखे भी सुरक्षित रहेंगी।

Also Read: आम खाने से नहीं बढ़ता है वजन, जानें किस तरह खाने के वेट होता है कम

बार बार आंखों को न छुएं

कुछ लोगों की आदत होती है आंखों पर बार बार हाथ लगाने की। बार बार आंख मसलने से गंदगी आंखों में चली जाती है। जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

Tags

Next Story