Monsoon Health Tips: मानसून में नहीं होंगे बीमार, बस इन पांच बातों का रखें ध्यान

Monsoon Health Tips: मानसून में नहीं होंगे बीमार, बस इन पांच बातों का रखें ध्यान
X
आपको जुकाम-बुखार, गला खराब और स्किन इंफेक्शन (skin infection) का खतरा रहता है। इसलिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बरसात के मौसम (Rainy season) में खुद को बचा सकते हैं...

Monsoon Health Tips: मानसून में कभी तपती धूप तो कभी तेज बारिश। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। सर्दी-गर्मी से आपको जुकाम-बुखार, गला खराब और स्किन इंफेक्शन (skin infection) का खतरा रहता है। इसलिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बरसात के मौसम (Rainy season) में खुद को बचा सकते हैं

1-केवल उबला हुआ पानी पीएं (consume boiled water)

विशेषज्ञ मानसून में उबला हुआ पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय नींबू और गुनगुना पानी पीने से शरीर के अंदर से खतरनाक वायरस बाहर निकल जाते हैं।

2- कम नमक का करें सेवन (consume less salt)

मानसून में कम नमक खाना चाहिए, क्योंकि नमक से शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है, इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। डायबिटीज, हार्ट पेशेंट्स और हाइपरटेंशन के मरीजों को इस मौसम में अपना ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है, उन्हें तो स्वादानुसार से कम नमक खाने की सलाह दी जाती है।

3- केवल सीजनल फल ही खाएं (Eat seasonal fruits)

इस मौसम में केवल सीजनल फल ही खाने चाहिए। बरसात के मौसम में आप पपीता, सेब, तरबूज, नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। इन फलों से आपको न्यूट्रिशन मिलते हैं ये आपको सामान्य रोगों, एलर्जी और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

4- इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स का करें सेवन (immunity booster foods)

आपको मानसून के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स का ही सेवन कर सकते हैं। आप कद्दू, ड्राई फ्रूट्स, वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं। इनसे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप बीमार होने से बच सकेंगे। इसके साथ ही रोजाना रात में सात से आठ घंटे की नींद लें।

5- स्ट्रीट फूड्स से करें परहेज ( avoid street food)

अगर आपको खुद को बीमारियों से बचाना है तो बरसात के मौसम में स्ट्रीट फूड्स खाने से परहेज करें, क्योंकि ज्यादा तला भुना खाने से आपके पेट में अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रीट फूड्स को बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान भी कम रखा जाता है, इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।


ये भी पढ़ें - मानसून में सर्दी जुकाम से बचने के लिए न होने दें इन विटामिंस की कमी, हो जाएंगे परेशान

Tags

Next Story