जानें दही और दूध में किसका सेवन होता है ज्यादा फायदेमंद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दही और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वहीं सेहत की बात आते ही लोग दूध और दही का नाम सबसे पहले लेते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि दूध और दही में ज्यादा फायदेमंद क्या है। इसी बीच आज हम आपको इस सवाल का जवाब देते हुए जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि दूध और दही में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है।
आपको बता दें कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और भी कई गुण पाए जाते हैं, जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं दही में विटामिन ए, जी और बी 12 और कैल्शियम मौजूद होता है। इसमें मौजूद लैक्टोज की मात्रा इसके डाइजेशन की शक्ती को बढ़ाता है। ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है। उनके लिए दही का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध के मुकाबले में दही को पचाने में ज्यादा आसानी होती है।
Also Read: हर किसी को पता होना चाहिए चुकंदर खाने के ये दंग कर देने वाले फायदे
दही में कैल्शियम ज्यादा होता है। जिस कारण इसके सेवन से हड्डियां और दांत दोनों मजबूत होते हैं। दही के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिसी जैसी गंभीर बीमारी होने का डर रहता है। 1 कप दही में कैलोरी और प्रोटीन 98 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें ज्यादा कैलोरी मौजूद होते हैं। जिस कारण यह दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS