इस मौसम में रहें अलर्ट मच्छरों से बचना है जरूरी

इस मौसम में रहें अलर्ट मच्छरों से बचना है जरूरी
X
पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोग मच्छरों के काटने से बीमार होते हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए ही 20 अगस्त को वर्ल्ड मॉस्कीटो-डे मनाते हैं। आप भी कुछ उपायों को अपनाकर मच्छरों से बचाव कर सकते हैं।

उमस भरे बरसात के मौसम में घर और आस-पास बेशुमार मच्छर पैदा हो जाते हैं। जो अपने साथ लाते हैं- मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां। हालांकि मच्छरों से बचाव के लिए हम सभी बाजार में मौजूद रासायनिक कीटनाशक स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल जरूर करते हैं।

लेकिन इनसे कई बार जलन, खुजली, सूजन जैसी समस्याएं और सिर दर्द, कमजोरी, सांस की तकलीफ जैसे हानिकारक प्रभाव देखे जाते हैं। इन्हें देखते हुए विशेषज्ञों ने मच्छरों से होने वाली समस्याओं केा दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय बताए हैं।

मच्छरों को ऐसे भगाएं दूर

-काले या गहरे रंग के फिटिंग वाले और फ्लावर पैटर्न की ड्रेस के बजाय हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

-बारीक पिसे नीबू के पत्तों में थोड़ा-सा नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने खुले अंगों पर रगड़ें। इसकी गंध से मच्छर पास नहीं आते हैं।

-पुदीना कें पत्तों को पीस कर त्वचा पर लगाएं।

-लैवेंडर और ऑलिव ऑयल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। इसकी खुशबू से मच्छर दूर रहेंगे। इसी तरह लहसुन, नीम, सिटरोनेला, तुलसी, नीलगिरी-नीबू और चाय के पेड़ का तेल भी फायदेमंद है।

-घर के बाहर बागीचे या गमलों में तुलसी, गेंदा, पुदीना, नीबू, लैवेंडर, नीम जैसे पौधे लगाएं। इनकी गंध से मच्छर आपके घर में कम आएंगे।

-घर में शाम के समय दरवाजे-खिड़कियां बंद करके थोड़ी-सी धूपबत्ती में कपूर और गुग्गल मिलाकर जलाएं।

-लहसुन पीस कर थोड़े-से पानी में उबाल लें। इस पानी को घर में चारों तरफ स्प्रे करें। लहसुन की गंध से मच्छर भाग जाएंगे।

जब काट ले मच्छर

-मच्छर काटने पर तत्काल बर्फ लगाने से जलन कम हो जाती है।

-बेकिंग सोडे और पानी मिलाकर बने पेस्ट की मोटी परत प्रभावित जगह पर लगाने से सूजन और खुजली में राहत मिलती है।

-खुजली की जगह रुई के फाहे में सेब साइडर सिरका भिगोकर रगड़ें।

-एलोवेरा जेल प्रभावित जगह पर रगड़ने से जलन और खुजली में आराम मिलता है।

-प्याज के टुकड़े को खुजली वाली जगह पर रगड़ें।

-पुदीना और नीम आधारित टूथपेस्ट लगाने से जलन में राहत मिलती है।

-थोड़ा-सा शहद काटने वाली जगह पर सीधे लगाएं। इसमें मौजूद माइक्रोबियल गुण संक्रमण रोकने में मदद करते हैं।

-इस्तेमाल किए टी-बैग को ठंडा करके अपनी त्वचा पर रगड़ें।

-केले के छिलके को प्रभावित त्वचा पर रगड़ने से जलन में आराम मिलता है।

-एक कच्चा आलू काट कर खुजली वाली जगह पर रगड़ना फायदेमंद है।

Tags

Next Story