मुंह की बदबू से परेशान हैं तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

सुबह उठकर लोगों के मुंह से बदबू आना कॉमन बात है। ऐसे में लोग ब्रश करके इस परेशानी से निजात पा लेते हैं और दिन भर फ्रेश महसूस करते हैं। वहीं अगर ये दिक्कत ज्यादा होने पर गंभीर समस्या होने का डर रहता है। ऐसे में लोगों के मुंह से पूरे दिन बदबू आती है। इस वजह कई बार आपको शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। इसी बीच आज हम आपको इस परेशानी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको मुंह से बदबू आने का कारण भी बताएंगे।
एक्सपर्ट की मानें तो रातभर सोने के दौरान 7-8 घंटे मुंह बंद रहता है। जिस वजह से मुंह सूखने लगता है। इस कारण मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा सोने से समय मुंह में थूक का स्तर कम होता है और अंदर की परत में सूखापन आ जाता है। इसी वजह से सुबह उठने पर मुंह से बदबू आने लगती है।
यह हैं कारण
- सही तरीके से मुंह की सफाई न करना।
- अच्छे से ब्रश नहीं करना।
- सोते वक्त नाक से सांस लेने के बजाए मुंह से सांस लेना।
- ज्यादा दवाई का सेवन करना।
- धुम्रपान करना।
Also Read: चाहती हैं नॉर्मल डिलीवरी तो गर्भावस्था के दौरान ये काम जरूर करें
अपनाएं ये उपाय
2 बार ब्रश करें
हर रोज सुबह और शाम 2 से 3 मिनट तक ब्रश करें। ब्रश और टूथपेस्ट का सही चयन करें। दांतो को अच्छे से साफ करने के बाद जीभ पर भी ब्रश करें।
फ्लॉस करें
दांतो के बीच फंसा खाना ब्रश से अच्छे से नहीं निकल पाता है। ऐसे में फ्लॉस का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है। आप किसी भी मेडिकल स्टोर से फ्लॉस ले सकते हैं।
माउथवॉश का करें यूज
आपको मार्केट में कई तरीके के माउथवॉश मिल जाएंगे। यह मुंह की सफाई के साथ साथ दांतो को साफ रखता है। इसके लिए आप माउथवॉश को कुछ सेकेंड के लिए मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर देँ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS