रात को सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो नींद में पैदा हो सकती है खलल

रात को सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो नींद में पैदा हो सकती है खलल
X
कई बार गलत खानपान के कारण भी नहीं नींद न आने की परेशानी होने लगती है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले किन चीजों को खाने से बचना चाहिए जिससे सुकून की नींद आ सके। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतना ज्यादा स्ट्रेस में रहने के लगे हैं। जिस कारण नींद भी नहीं आती है। काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं आती है। जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगता है। कई बार गलत खानपान के कारण भी नहीं नींद न आने की परेशानी होने लगती है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले किन चीजों को खाने से बचना चाहिए जिससे सुकून की नींद आ सके। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

इन चीजों को रात में खाकर न सोएं

- अक्सर लोग डिनर करने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। रात को सोने से पहले मिठाई खाने से परहेज करें। सोने से पहले मीठा खाने से नींद न आने की परेशानी हो सकती है।

- कार्बोहाइट्रेट बेस्ड फूड को रात को खाने से परहेज करें। डिनर के बाद पास्ता, आलू, चिप्स, केला, ब्रेड, चावल जैसी चीजों को खाने से बचें। इन चीजों को खाकर सोने से नींद नहीं आती है। इसके साथ यह आपका वेट भी बढ़ाते हैं।

- सोने से पहले चॉकलेट खाने की आदत को बदलें। रात को चॉकलेट खाने से नींद में रुकावट आ सकती है।

- वैसे को लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन रात को इसे खाकर सोने से नींद नहीं आती है। इसलिए रात को लहसुन खाने से बचें।

Tags

Next Story