जिन्हें आप वेज समझकर खाते हैं, कहीं वो Non-veg तो नहीं, सावन में सेवन करने से पहले दें ध्यान

जिन्हें आप वेज समझकर खाते हैं, कहीं वो Non-veg तो नहीं, सावन में सेवन करने से पहले दें ध्यान
X
कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं। जिसे लोग शाकाहार समझ कर खा लेते हैं। लेकिन वो पूरी तरह से वेज नहीं होते हैं। इन चीजों में थोड़ी मात्रा में एनिमल प्रोडक्ट्स होते हैं। लोग इन चीजों को खरीदते वक्त इनके लेबल पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं सावन का महीना भी चल रहा है। ऐसे में इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसी बीच आज हम आपको ऐसे ही प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से शाकाहारी नहीं होते हैं।

कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं। जिसे लोग शाकाहार समझ कर खा लेते हैं। लेकिन वो पूरी तरह से वेज नहीं होते हैं। इन चीजों में थोड़ी मात्रा में एनिमल प्रोडक्ट्स होते हैं। लोग इन चीजों को खरीदते वक्त इनके लेबल पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं सावन का महीना भी चल रहा है। ऐसे में इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसी बीच आज हम आपको ऐसे ही प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से शाकाहारी नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में।

चीज़

ज्यादातर लोग नाश्ते में चीज से बना सेंडविच खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ चीज़ में रेन्नेट मिक्स होता है। रेन्नेट एक तरह का एंजाइम होता है जो बच्चों के पेट से निकाला जाता है इसका यूज चीज़ को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। लेकिन मार्केट में कुछ चीज़ ऐसे भी होते हैं जिनमें एंजाइम का कम यूज होता है। ऐसे में आप चीज़ खरीदने से पहले लेबल जरूर पढ़ लें।

ओमेगा-3 वाले प्रोडक्ट्स

कुछ चीजों में नेचुरल तौर पर ओमेगा -3 नहीं होता है। इन्हें ओमेगा -3 से भरपूर बनाकर बेचा जाता है। ये चीजें शाकाहारी नहीं होती हैं। इन चीजों में मछली से प्राप्त प्रोडक्ट्स मिक्स किए जाते हैं। शाकाहारी लोग ओमेगा-3 के लिए अलसी, चिया सीड्स और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

आप जानकर शायद हैरान रह जाएं कि कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में जिलेटिन की थोड़ी मात्रा मिक्स होती है। यह ड्रिंक को गाढ़ा करने के लिए यूज किया जाता है। जिलेटिन जानवरों के अंगों से बनाई जाती है।

Tags

Next Story