चेहरे पर बाल आना किस बीमारी का होता है संकेत, हर महिला के लिए जानना है जरूरी

चेहरे पर बाल आना और पीसीओएस की परेशानी दोनों समस्याएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। पीसीओएस का एक लक्षण चेहरे पर अनचाहे बाल आना भी है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर आप हार्मोनल टेबलेट्स ले सकती हैं, जो हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती हैं। इससे हर्सुटिज्म यानी चेहरे पर उगने वाले बालों की समस्या से आराम पाने में भी मदद मिल सकती है। वजन कम करने से भी पीसीओएस में आराम मिल सकता है। वैसे आप ब्यूटी ट्रीटमेंट से इन्हें कुछ समय के लिए हाइड कर सकती हैं, इसमें ब्यूटी एक्सपर्ट आपकी मदद करेंगे।
जानें क्या है PCOS/PCOD
पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) की समस्या उन लड़कियों में देखने को मिलती है, जिनके हार्मोन्स बिगड़ जाते हैं। जिस कारण लड़कियों की बॉडी में 'एस्ट्रोजेन' (फीमेल हार्मोन) से ज्यादा 'एंड्रोजन' (मेल हार्मोन) बनने लगते हैं। जिस वजह से फिर लड़कियों को अनचाहे बाल, इर्रेगुलर पीरियड्स, पीरियड्स पेन, फेस पर पिंपल्स, लोअर बैली पर अधिक फैट जैसी दिक्कत होने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि इसके चलते महिलाओं को कंसीव करने में भी काफी दिक्कत आती है। इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि लड़कियों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि वो इस बीमारी के वजह से कभी भी मां नहीं बन सकती हैं।
यह दिक्कत कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलती है
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस बीमारी की वजह से बांझपन की समस्या काफी बढ़ रही हैं। यह दिक्कत कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलती है। जिस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत आती गर्भ धारण करने में। जिस वजह से महिलाएं काफी परेशान नजर आती हैं। तो चलिए आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हुए हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप PCOS/PCOD की समस्या होने के बाद भी मां बन सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS