Peas Benefits: कई बीमारियों से बचाता है हरी मटर का सेवन, इसके फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Peas Benefits: सर्दियों शुरू होने को हैं। वहीं इस मौसम में हरी मटर को काफी पसंद किया जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी मटर खाना बहुत फायदेमंद होता है। मटर में विटमिन्स, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसी बीच आज हम आपको मटर खाने के फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है मटर के फायदो के बारे में।
आंखों की रोशनी
इसमें अल्फा- कैरोटीन, विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो कि आखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए आप हर रोज कच्ची मटर का सेवन करें।
तेज दिमाग
हरे मटर के सेवन से दिमाग तेज होता है और साथ ही दिमाग संबंधी कई छोटी-छोटी समस्याएं भी दूर होती है। हर इंसान को अपनी डाइट में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए।
कैंसर
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन बॉडी में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते है। वहीं मटर कैंसर से बचने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
पाचन क्रिया
मटर में फाइबर्स पाए जाते हैं। जो खाने को पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखते हैं। जिससे पाचन क्रिया सही रहती है।
Also Read: गर्भावस्था के दौरान क्या गर्म पानी पीना चाहिए ?
दिल
यह एंटी-इनफ्लैमेट्टरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है। जिस वजह से इसे खाने से दिल को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
कोलेस्ट्रोल
हर रोज मटर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में होता है। इसके साथ ही यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS