पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आप भी करें ट्राई

पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आप भी करें ट्राई
X
हर महीने लड़कियों को पीरियड्स (Periods) यानि मासिक चक्र या मासिक धर्म की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसमें पेट, कमर और पैरों में असहनीय दर्द होता है। आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां इस दर्द से बचने के लिए अक्सर पेनकिलर्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ज्यादा पेनकिलर का उपयोग करने से अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कुछ सावधानियां और घरेलू तरीके अपनाएं जाएं, तो उन दिनों ( पीरियड्स) को आसानी से बिना किसी तकलीफ के गुजारा जा सकता है।

Health Tips : हर महीने लड़कियों को पीरियड्स (Periods) यानि मासिक चक्र या मासिक धर्म की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसमें पेट, कमर और पैरों में असहनीय दर्द होता है। आमतौर पर महिलाएं और लड़कियां इस दर्द से बचने के लिए अक्सर पेनकिलर्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ज्यादा पेनकिलर का उपयोग करने से अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कुछ सावधानियां और घरेलू तरीके अपनाएं जाएं, तो उन दिनों ( पीरियड्स) को आसानी से बिना किसी तकलीफ के गुजारा जा सकता है। इसलिए आज हम आपको पीरियड्स में पेट दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं।

पीरियड्स में पेट दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय :

1.पीरियड्स आना आमतौर पर गर्भाशय यानि यूट्रेस की सफाई की एक प्रक्रिया है। ऐसे में ठंडी चीजों के सेवन से बचने के साथ ही गर्म पानी से पेट के निचले हिस्से के साथ कमर की सिंकाई करने से दर्द में आराम मिलता है।

2.पीरियड्स में पेट दर्द करने में तुलसी और अदरक की चाय पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी और अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बॉयोटिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जिससे दर्द में तुरंत राहत मिलती है।

3.अजवायन का सेवन पेट के दर्द के लिए बेहद उपयोगी होता है। उसी तरह पीरियड्स के दर्द दौरान अजवायन के गर्म पानी या भूनी अजवायन खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि कई बार दर्द गैस का होता है।

4.पीरियड्स में पपीता खाने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है। क्योंकि पपीता खाने से पेट के रोगों यानि गैस, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है।

5.पीरियड्स में केले का सेवन करना भी पेट दर्द में बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि केले में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कई बार शरीर में कैल्शियम और अन्य पौषक तत्वों की कमी की वजह से भी पेट, कमर और पैरों में दर्द असहनीय दर्द होता है।

Tags

Next Story