क्या आप भी पेट फूलने से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स

अक्सर लड़कियों के पीरियड्स के टाइम और खाना खाने के बाद पेट फूलने की दिक्कत रहती है(Flatulence Problems)। पेट फूलने की इस दिक्कत को इंग्लिश में ब्लॉटिंग (Bloating) कहते हैं। ब्लॉटिंग के कारण लड़कियों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं हाल में हुई रिसर्च के मुताबिक यह आने वाले समय में गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि उसका पेट फूला हुआ दिखे। इसकी वजह से लड़कियों को मनपसंद कपड़े पहनने में दिक्कत तो होती ही है। साथ बैठने में काफी परेशानी होती है। इसी बीच आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें अपनाकर आप इस दिक्कत से निजात पा सकती हैं(How To Reduce Stomach Bloating)। तो चलिए जानते हैं फूला हुआ पेट कम करने के कुछ टिप्स।
नींबू शहद से करें दिन की शुरूआत
अगर आपको सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो आप अपनी इस आदत को जल्दी से बदलें। सुबह उठकर सबसे पहले नींबू और शहद को पानी में मिलाकर पिएं।
एप्सोम साल्ट बाथ
एप्सोम साल्ट में मैग्निसियम सल्फेट पाया जाता है। यह ब्लॉटिंग को खत्म करने के लिए बहुत बेहतर उपाय है। इसे आप पानी में मिलाकर नहा सकती हैं। इसके साथ आप इसे अपने फूले हुए पेट पर अच्छे से रगड़ भी सकती है।
प्रोटीन लें नाश्ते में
प्रोटीन एक मात्र ऐसा पोषक तत्त्व है जिससे शक्ति तो मिलती ही है।इसके साथ ही यह आपका वेट भी कंट्रोल करता है। सेवन से बॉडी का बैली फैट कम होने के साथ-साथ एक अलग सी चमक भी बॉडी में दिखने लगती है। कभी भी ब्रेकफास्ट स्कीन न करें।
केला है फायदेमंद
केला वजन बढ़ाने और वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन ज्यादा मात्रा में अच्छा नहीं है। मगर फूले हुए पेट को कम करने के लिए आप केला खा सकते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS