पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं ये चीजें, कई परेशानियों से मिलेगी राहत

पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं ये चीजें, कई परेशानियों से मिलेगी राहत
X
गर्मी के मौसम में पेट में गर्मी होने की समस्या ज्यादा होने लगती है। ऐसे में पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने का डर रहता है। जिसमें पेट दर्द, खाना हजम न होने की दिक्कत, गैस, पेट में इंफेक्शन और पित का बढ़ जाना कॉमन है। ऐसे में पेट को ठंडा रखने की बहुत जरूरत होती है। इसी बीच आपको बताने जा रहे हैं कि पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं।

गर्मियां शुरू होते ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में कुछ खाने का भी दिल नहीं करता है। वहीं देखा जाता है कि इस मौसम में पेट में गर्मी होने की समस्या ज्यादा होने लगती है। ऐसे में पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने का डर रहता है। जिसमें पेट दर्द, खाना हजम न होने की दिक्कत, गैस, पेट में इंफेक्शन और पित का बढ़ जाना कॉमन है। ऐसे में पेट को ठंडा रखने की बहुत जरूरत होती है। इसी बीच आपको बताने जा रहे हैं कि पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं।

ऐसे पहचानें पेट की गर्मी

- गले और सीने में जलन

- पेट में हर वक्त जलन होना

- पेट दर्द

- सांस लेने में तकलीफ होना

- खट्टी डकारें आना

- घबराहट होना

- उल्टी जैसा फील होना

खाएं ये चीजें

ठंडा दूध

इसमें मौजूद कैल्शियम पेट के एसिड को एब्जोर्ब कर उसे खत्म करता है। ऐसे में आप हर रोज ठंडा दूध पिएं।

सौंफ

सौफी की तासीर ठंडी होती है। इसे खाने में पेट में होने वाली जलन से राहत मिलती है। इसे आप भोजन के बाद जरूर खाएंष

जीरा

आयुर्वेद के मुताबिक पेट के लिए जीरा बहुत ही फायदेमंद होता है। यह पेट में एसिड बनने से रोकता है।

केला

केला आसानी से पेट की गर्मी को दूर करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट में बनने वाले एंसिड को कंट्रोल करता है। यह डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर करता है।

Tags

Next Story