Workout Diet Plan: वर्कआउट करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए, जानें पूरा डाइट प्लान

Workout Diet Plan: अगर आप भी फिट रहने के लिए वर्कआउट करते हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर जरूर नजर बनाए रखें। विशेषकर इन दिनों लोगों में वजन कम करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान काफी ज्यादा भारी इक्विपमेंट्स होते हैं, जिन्हें उठाने के लिए एनर्जी की अधिक आवश्यकता होती है। साथ ही, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिम और व्यायाम करने के पहले और बाद में क्या खाना चाहिए ताकि हमारी हड्डिया और मांसपेशियां भी मजबूत हो जाएं। अगर आप भी जिम या घर में रहकर व्यायाम करते हैं, तो संतुलित आहार लेना अति आवश्यक है। ऐसे में आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि व्यायाम से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए।
वर्कआउट से पहले क्या खाना सही
वर्कआउट करने से पहले स्वस्थ और पचने वाले खाद्य पदार्थों को सेवन करना चाहिए। ये आपके शरीर में जाकर आपको एनर्जी देंगे। आइये नीचे बताते हैं कि किन चीजों के खाने से आपकी सेहत बढ़िया हो सकती है।
कार्बोहाइड्रेट्स
सबसे पहले हम बात करेंगे सुबह के नाश्ते की यानी की कार्बोहाइड्रेट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। शक्कर, चावल, ब्राउन ब्रेड, अनाज, केले आदि का सेवन कर सकते है। वर्कआउट करने के 1 या 2 घंटे पहले हल्का नाश्ता करना चाहिए।
प्रोटीन
व्यायाम से पहले प्रोटीन के तौर पर पनीर, दही, मूंगफली, अंडे, चने आदि का सेवन करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मांसाहार के बजाय दलिया का सेवन करेंगे, तो 100 ग्राम में 12 ग्राम तो प्रोटीन मिल जाता है। सोयाबीन में 36 ग्राम, दूध में 3.4 ग्राम, पनीर में 18, मूंगफली में 18, चने में 19 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
हाइड्रेशन
हाइड्रेशन यानी की व्यायाम से पहले सबसे पहले सुबह उठकर पानी को सही मात्रा पीना चाहिए। इससे आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है। साथ ही, सुबह के वक्त गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। वहीं, आप सुबह नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इनके सेवन के आधे घंटे बाद ही व्यायाम करना चाहिए।
वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए
अगर आप एक से डेढ़ घंटे तक व्यायाम करते हैं, तो उसके बाद हर घंटे 30 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट खाना चाहिए। एक्सरसाइज करने के बाद कार्ब्स, प्रोटीन और फैट जरूर लें। वर्कआउट करने के तुरंत बाद प्रोटीन शेक, अंडा और प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। एक्सरसाइज के 30 मिनट में कार्ब्स लेना चाहिए। इसके बाद फैट लें और हाइड्रेशन न हो इसके लिए लिक्विड लेना आवश्यक होता है।
ये भी पढ़े:- Caring For Curly Hair Tips: घुंघराले बालों की चमक बनाने में मददगार हैं ये 5 ऑयल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS