इन 5 स्पेशल फूड से सर्दियों में गर्भवती महिलाएं बढ़ा सकती हैं इम्यूनिटी

सर्दियों (Winters) का मौसम है और इस मौसम में कई तरह की बीमारियों (Diseases) को लेकर आता है, इस मौसम में सर्दी और फ्लू, वायरल जैसी कई बीमारियां घेरे रहती हैं। ऐसे में सबसे अहम होती है मजबूत इम्युनिटी (immunity), जो आपको संक्रमित होने से बचाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान गर्भवती महिलाओं (Pregnant womens) का रखना होता है। कम हाइड्रेशन और मौसमी बदलाव के कारण इम्यून पावर कमजोर होना। इस मौसम में वह आसानी से बीमार हो जाती हैं।
कुछ ऐसी ही आवश्यक फूड्स हैं जो गर्भवती महिलाओं की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।
लहसुन
अधिकतर महिलाएं लहसुन खाने से कतराती हैं। पहले तो इसकी दुर्गंध और दूसरा इसका स्वाद, दोनों ही किसी को पसंद नहीं आते। अधिकतर गर्भवती महिलाओं को पूरे 9 महीने के दौरान गैस बनना और सूजन जैसी समस्याएं आती हैं। इस दौरान आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लहसुन में सल्फर की मात्रा काफी अधिक होती है। जो न केवल गैस को दूर करता है बल्कि शरीर को गर्मी भी देता है। साथ ही ये इम्युनिटी लेवल को काफी बढ़ाते हैं।
अदरक
एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर और मॉर्निंग सिकनेस के साथ मितली से निपटने में कारगार होता है अदरक। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से भी आप अपने पाचन को बढ़ावा दे सकती है साथ ही पेट की समस्याओं से छुटकारा भी पा सकते हैं। ये शरीर में गर्मी बनाए रखने का काम भी करता है।
हल्दी
हल्दी में एंटी वायरल और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए तो रोग निवारक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने का काम करता है। ये सर्दियों में सर्दी और खांसी से भी छुटाकारा दिलाता है।
आंवला
प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है और विटामिन सी से भरपूर होता है। गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है। यहां तक की हमारे देश में अधिकतर महिलाओं में आयरन की कमी होती है। जिस कारण खून की कमी शरीर में होने लगती है। आंवले से आयरन भरपूर मिलता है। आप चाहें तो इसे अपने आहार में शामिल करें। साथ ही ये इम्युनिटी को भी बढ़ावा देता है।
गाय का दूध
गाय का दूध किसी अमृत से कम नहीं। एक गिलास गाय का दूध पीन से सर्दियों में आपकी इन्युनिटी बनी रहती है। गर्भवर्ती महिलाओं को तो ये जरूर पीना चाहिए। इसमें मौजूद लैक्टोफेरिन नाम तत्व वायरल को बचाने में मदद करता है। ये तत्व आपकी इम्युनिटी के स्तर को बढ़ा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS