अनुष्का शर्मा हैं चार महीने प्रेगनेंट, जानें इन दिनों किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका प्रेग्नेंट होना है। अनुष्का चार महीने की प्रेग्नेंट है। अनुष्का का अब बेबी बंप भी दिखने लगा है। ऐसे में आपको आज हम बताने जा रहे हैं कि चौथे महीने की प्रेग्नेंसी में महिलाओं को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
आपको बता दें कि बच्चे के विकास के लिए ये महीना बहुत ही खास होता है। यह उनकी प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही होती है। इस महीने में आप काफी मस्ती भी कर सकती हैं, लेकिन आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी होती है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मंथ में महिलाओं को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- इस महीने में बच्चे को खास पोषण की जरूरत होती है, जो उन्हें मां से मिलती है। ऐसे में आपको सही मात्रा में विटामिन लेना जरूरी है।
- एक्सरसाइज जरूर करें।
- कुछ देर पैदल जरूर चलें। इससे डिलीवरी के समय में काफी फायदा मिलता है।
- कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
- डाइट में फिश को जरूर शामिल करें, क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और जरूरी खनिज पर्दाथ होते हैं। जो इस दौरान काफी फायदेमंद होते हैं।
- इस दिनों किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए फ्लू शॉट जरूर लगवाएं।
- वेट को कंट्रोल करें।
- डेंटल चेकअप जरूर करवाएं।
ये चीजें न करें
- ज्यादा कैफीन का सेवन न करें।
- घर में अगर कोई पेट है, तो उसकी गंदगी साफ न करें।
- बाहर का नोन वेज न खाएं।
Also Read: जानकर रह जाएंगे हैरान कि रसगुल्ले खाने से भी शरीर को मिलते हैं फायदे
- शराब का सेवन न करें।
- गर्म पानी पीने से बचें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS