जानें, गर्भावस्था के दौरान हेयर फॉल को रोकने के नुस्खे

जानें, गर्भावस्था के दौरान हेयर फॉल को रोकने के नुस्खे
X
स्‍ट्रेच मार्क्‍स, सूजन, थकान और मतली , चक्कर आना, एसिडिटी के अलावा बाल झड़ना भी प्रेग्नेंसी का ही एक हिस्‍सा है। वहीं कई महिलाओं के बाल डिलीवरी के बाद भी काफी झड़ते हैं। ऐसे में इसे रोकने के लिए दवाई का सहारा लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपकी मदद के लिए इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

गर्भावस्था का समय महिला के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस समय महिलाओं को काफी दिक्कतो का सामना करता है। इस समय शरीर में भी कई बदलाव आते हैं। वहीं स्‍ट्रेच मार्क्‍स, सूजन, थकान और मतली , चक्कर आना, एसिडिटी के अलावा बाल झड़ना भी प्रेग्नेंसी का ही एक हिस्‍सा है। वहीं कई महिलाओं के बाल डिलीवरी के बाद भी काफी झड़ते हैं। ऐसे में इसे रोकने के लिए दवाई का सहारा लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपकी मदद के लिए इस समस्या से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान हेयर फॉल को रोकने के नुस्खे।

एलोवेरा

एलोवेरा में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्यूटी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों के लिए भी काफी कारगर होता है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाकर थोड़ी देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें।

दही

दही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दही बालों की कई समस्या दूर करता है। इसे लगाने से ड्रेंडफ की समस्या तो दूर होती है। साथ ही यह बालों को मजबूत और सॉफ्ट भी बनाता है। इसके लिए आप दही को बालों में लगाकर छोड़े दें। फिर 30 मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें।

करी पत्ता

इसमें एमीनो एसिड, एंटीऑक्‍सीडेंट और भी कई तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके लिए आप नारियल तेल को गर्म करें और फिर इसमें करी पत्ता डालें। इस तेल को 10 मिनट तक उबालें और ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं।

Also Read: डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, समस्या का निकलेगा समाधान

नीम

इसके लिए आप नीम की पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में तकरीबन 1 घंटे तक लगाएं। फिर तय समय के बाद इसे अच्छे से धो लें। नीम में एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

मेथी

इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह इस पानी को बालों पर एक घंटे के लिए लगाएं और फिर बालों को अच्छे से धो लें।

Tags

Next Story