Pregnancy में होने वाली मतली से राहत दिलवाएंगे ये घरेलू उपाय

Vomiting During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्यों लक्षणों में एक लक्षण होता है उल्टी होना। तकरीबन 70 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को उल्टी होती है। जहां कुछ महिलाओं को यह परेशानी कुछ महीने होती है। तो कुछ महिलाओं को पूरे नौ महीने उल्टी और मतली की समस्या होती है। इस दौरान महिलाओं को दवाई देना भी सही नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी उल्टी और मतली की समस्या से निजात पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको उल्टी और मतली की परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी भी देंगे। तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे में।
पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते तक प्रेग्नेंट महिलाओं को उल्टी की परेशानी होने लगती है। इस वक्त गर्भाशय में इंप्लांटेशन पूरा होता है। शुरूआत के तीन महीने खत्म होने पर उल्टी की शिकायत भी दिक्कत भी खत्म हो सकती है।
कब शुरू होती है यह समस्या
वहीं कई बार इस दौरान यह समस्या कम होने के बजाए बढ़ भी सकती है। ऐसे में इसे हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है,लेकिन अगर किसी महिला को उल्टी का लक्षण नहीं दिख रहा तो ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है।
क्यों होती हैं प्रेग्नेंसी में उल्टी
इस दौरान हार्मोन्स में काफी बदलाव आते हैं। इस वजह से भी उल्टी आ सकती है। कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन बढने लगते हैं। जिस कारण उल्टी की परेशानी होती है। वहीं महिला के जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने पर भी उल्टी हो सकती है। वहीं इस दौरान महिला का डाइजेस्टिव सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। जिस कारण ज्यादा भारी चीजों को हजम करने में परेशानी होती है और ऐसे में उल्टी होने लगती है।
Also Read: गर्मियों में आने वाली पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies
ये हैं घरेलू अपनाएं
नींबू पानी
इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो उल्टी की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
संतरा
इसमें सिट्रिक एसिड मौजूद होता है। जो उल्टी और मतली को ठीक करने में मदद करता है।इसके लिए आप संतरे का जूस भी पी सकती हैं। आपको बता दें किं संतरे को सूंघने में उल्टी और मतली में राहत मिलती है।
अदरक की चाय
यह उल्टी को रोकने में तो मदद करती ही है। वहीं इसके साथ ही ये डाइजेशन में सुधार और इसिडिटी भी कम करती है। आप चाहें तो इसके लिए आप अदरक का टुकड़ा भी खा सकती हैं।a
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS