Protein Benefits: एक व्यक्ति को कितने प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसकी कमी के क्या है लक्षण, जानिए

Protein Benefits: मानव शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। बॉडी में दस हजार से अधिक प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं प्रतिदिन कितनी मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है और प्रोटीन के कौन-कौन फायदे होते हैं।
प्रतिदिन इतनी मात्रा में लें प्रोटीन
व्यक्ति को डेली कैलोरी में कम से कम 10 फीसदी प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन को पूरा करने के लिए नाश्ते में ग्रीक योगर्ट लें और दोपहर के भोजन में चिकन ब्रेस्ट या फिर एक कप काली बीन्स से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं।
उम्र के हिसाब से प्रोटीन का सेवन
- एक दिन में नवजात शिशुओं को 10 ग्राम की प्रोटीन की जरुरत होती हैं, तो वहीं बड़े बच्चों को एक दिन में 19-34 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
- किशोर लड़कों को 52 ग्राम एक दिन में प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
- किशोर लड़कियों को 46 ग्राम एक दिन में प्रोटीन लेना चाहिए।
- व्यस्क पुरुषों को रोजाना 56 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।
- इसके साथ ही महिलाओं को रोजाना 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
प्रोटीन की कमी के लक्षण
सूजन होना
बाल का झड़ना
नाखून और स्किन से जुड़ी परेशानियां
शरीर में कमजोरी
शरीर में थकान होना
भूख अधिक लगना
घाव का धीरे-धीरे भरना
बीमार अधिक पड़ना
प्रोटीन लेने के फायदे
- मांसपेशियों का निर्माण होता है।
- तुरंत एनर्जी मिलती है।
- प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी हैं।
- जल्दी भूख नहीं लगती।
- प्रोटीन लेने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
इन फूड्स से मिलता है हाई प्रोटीन
चिकन और अंडा में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप ट्री नट्स जैसे अखरोट, बादाम, दही,दाल, सोया लें सकते हैं। इन सभी चीजों में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS