रूबीना दिलैक ने दी कोरोना को मात, जल्दी रिकवरी के लिए शेयर किए 5 सिक्रेट

रूबीना दिलैक ने दी कोरोना को मात, जल्दी रिकवरी के लिए शेयर किए 5 सिक्रेट
X
हाल ही में वे कोरोना से रिकवर हुई हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद रूबीना दिलैक ने कोरोना को हराने के लिए 5 चीजों की सलाह दी है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

हर रोज हजारों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं लाखों परिवारों ने अपनों को खोया है। तो वहीं सैकड़ों लोग कोरोना की जंग जीत कर घर लौटे हैं। जिसमें टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक भी शामिल हैं। हाल ही में वे कोरोना से रिकवर हुई हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद रूबीना दिलैक ने कोरोना को हराने के लिए 5 चीजों की सलाह दी है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

म्यूजिक

रूबीना 19 दिन तक क्वारंटीन रहने के बाद कोरोना को मात दे चुकी हैं। रूबीना ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। रूबीना ने बताया कि वे कमरे में अपने मन पसंद गाने सुनती थी। जिससे वे काफी अच्छा महसूस करती थी। इससे उन्हें काफी पॉजिटिवा वाइब्स आती थीं।

हेल्दी खाना

रूबीना रिकवरी के दौरान अपने खाने पीने पर काफी ज्यादा ध्यान देती थी। इस दौरान उन्होंने ऐसी डाइट को फॉलो किया जिससे वे जल्दी कोरोना को हरा सकें। इस दौरान वे अपने मां के घर शिमला में ही थीं।

योगा

रूबीना को योगा करना काफी ज्यादा पसंद है। इस दौरान भी उन्होने योगा किया। जिससे उन्हें जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली।

पानी

शरीर को हाइड्रेट रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है। वहीं रूबीना खुद को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं।

दवाई

रूबीना के डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने समय पर दवाई ली। रूबीना ने डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाई समय पर लीं। जिससे उन्हें जल्दी रिकवर होने में मदद मिली।

Tags

Next Story