सारा अली खान ने निकलवाई अकल दाढ़, जानें इसके दर्द से बचने के घरेलू उपाय

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अदाओं से भी लोगों का दिल लेती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में डेंटिस्ट के पास दांत निकलवाने गई थीं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने फेंस के साथ शेयर किया है।
सारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नमस्कार दोस्तों, ग्यानी दांत बाय बाय। वहीं वीडियो में वे कहती हुई नजर आ रही हैं कि सॉरी मैं अच्छी तरह नहीं बोल पा रही हूं। मुझे हमारे हर सेंटेंस पर हंसी आ रही है। हमारे साथ डॉक्टर शेट्टी हैं, जो मेरे दांतों को उखाड़ने वाले हैं। सर्जरी के बाद इस वीडियों को पूरा करते हुए वे कहती हैं कि नमस्ते दोस्तों, मेरी सर्जरी कुशल मंगल हो गई, थैंक्यू सो मच डॉक्टर शेट्टी जी। ऐसे में आज हम आपको अकल दाढ़ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इस दर्द से बचने के घरेलू उपाय बताएंगे।
क्या होती है अकल दाढ़
अकल दाढ़ यानि विस्डम टूथ जबड़े के लास्ट में होता है। इसके आने पर काफी तेज दर्द होता है। 17 से 25 साल की उम्र में ये दाढ़ आ जाती है। वहीं कुछ लोगों के 25 साल की उम्र के बाद यह दाढ़ आती है।
Also Read: बालकनी से कचरा फेंकते हुए खुद ही ऊपर से गिर गया, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
अपनाएं ये घरेलू उपाय
- 2-3 लौंग मुंह में रखकर चूसें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांत दर्द के साथ इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है।
- गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करें।
- प्याज में मौजूद एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल गुण भी अकल दाढ़ से आराम दिलाते हैं।
- बर्फ से सिकाई करें।
- अमरूद की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS