Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के व्रत में इन चीजों को न करें नजरअंदाज, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि के व्रत में इन चीजों को न करें नजरअंदाज, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत
X
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्टबूर से होने जा रही हैं। इस दौरान कई लोग नौ दिन का उपवास रखते हैं। इसका असर कई बार व्यक्ति की सेहत पर देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं उपवास के दौरान सेहत का ख्याल रखने के लिए क्या करें।

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रों के व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान सामान्य भोजन का ही सेवन किया जाता है, वहीं लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं। व्रत के दिनों में सादा भोजन और सिर्फ फलाहार करने की परंपरा है। इन दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा संतुलित आहार का सेवन किया जाता है। इसकी वजह से नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वालों के शरीर में सही ढंग से पोषण नहीं जा पाता है। इस दौरान वसा, कैलोरी और शर्करा आदि की मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद ही व्रत का समापन होता है, जिसके बाद वह लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसका प्रभाव उनकी सेहत पर देखने को मिलता है। साथ ही, वजन बढ़ने की समस्या भी होने लगती है। नवरात्रि में व्रत रखने के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ख्याल रखना अधिक आवश्यक है। आइये जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होगा।

जूस का सेवन करना फायदेमंद

नवरात्रि के व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट करने का अधिक आवश्यक है। इसके लिए अधिक मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी और नींबू पानी आदि पी सकते हैं। इस दौरान फलो का जूस भी पिया जा सकता है, लेकिन बिना छाने यानी की फलों के रस में रेशे के साथ ही खाना फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि फलों के रस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो खाने को पचाने में मदद करता है। पेय पदार्थ पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और खनिज मिलते हैैं। व्रत के समय व्यक्ति को फाइबर वाला भोजन खाना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती है। इसलिए आवश्यक है कि फलों के स्थान पर जूस पीएं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि जूस घर में साफ ढंग से बनाया गया हो।

खानपान की सलाह

अधिक फैट वाले दूध लेने की बजाय डबल टोंड दूध लेना चाहिए। इस दूध में वसा की मात्रा काफी कम होती है और पोषक तत्वों भरपूत्र मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं कम वसा वाली चीजें जैसे लस्सी, दही और छाछ ले सकते हैं। व्रत के दौरान कम तेल में भुनी हुई कुट्टू के आटे की रोटियां, मूंगफली खा सकते हैं। कम घी में तली हुए फलाहारी आलू, साबूदाना, टिक्की, खिचड़ी ले सकते हैं। मगर तेल से बनी हुअ टिक्कियोंं को खाने से परहेज करना चाहिए। आलू के स्थान पर लौकी की सब्जी या आलू के हलवे का सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इन चीजों को बनाने के लिए जो घी का इस्तेमाल किया जाए, वह शुद्ध तरीके से घर में ही बनाया गया हो।

सब्जियों और फलों का सेवन करें

नवरात्रि के व्रत के दौरान सब्जियों और फलों को खाने की सलाह दी जाती है। मौसमी फल जैसे सेब, पपीता, अनार और केला नियमित तरीके से सेवन करना चाहिए। गैर मौसमी फल जैसे खरबूजा, तरबूज और संतरे का सेवन करने बचना चाहिए। सब्जियों में टमाटर, खीरा, धनिया, चुकंदर, हरा धनिया और शकरकंद आदि को काली मिर्च या सेंधा नमक डालकर खा सकते हैं।

दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाएं

नवरात्रि के नौ दिन कुछ लोग पूरा दिन फलाहार करते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते है, जो पूरा दिन कुछ नहीं खाते हैं। मगर जब वह खाना खाते हैं, तो अधिक खा लेते हैं। इसके कारण उनके शरीर को अधिक नुकसान पहुंचता है। व्रत के दौरान आवश्यक है कि पूरा दिन में कम से कम 3 से 4 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। एकसाथ खाने से वजन संबंधी समस्या अधिक बढ़ जाती हैं।

शरीर को आराम देना फायदेमंद

नवरात्रि के दौरान व्यक्ति के खानपान में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के शरीर और दिमाग पर भी देखने को मिलता है। इसके काऱण लोगों को अधिक चिड़चिड़ापन और आलस महसूस होता है। इसलिए व्रत के दौरान शरीर को थकावट होने से बचाना चाहिए। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

ये भी पढ़े:- White Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस शुगर के साथ दिल को भी रखता है स्वस्थ

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story