तब छोटे बाल नजर आएंगे लंबे

तब छोटे बाल नजर आएंगे लंबे
X
हेयर एक्सटेंशन से एक घंटे में मनचाही लंबाई के बाल पा सकती हैं। इसके लिए परमानेंट हेयर एक्सटेंशन करवा सकती हैं। इसमें ह्यूमन हेयर्स का इस्तेमाल होता है। इसके लिए ह्यूमन हेयर्स को आपके बालों में बीड्स या किरेटिन से जोड़ा जाता है। दो-तीन महीने में जैसे ही आपके बाल बढ़ते हैं, आप इनको निकलवा कर दोबारा लगवा सकती हैं

मेरी उम्र 20 साल है। मुझे लंबे बाल काफी पसंद हैं, लेकिन मेरे बाल छोटे हैं। आप मुझे बाल लंबे करने का कोई उपाय बताएं।

- अंजलि, बिलासपुर

आप हेयर एक्सटेंशन से एक घंटे में मनचाही लंबाई के बाल पा सकती हैं। इसके लिए परमानेंट हेयर एक्सटेंशन करवा सकती हैं। इसमें ह्यूमन हेयर्स का इस्तेमाल होता है। इसके लिए ह्यूमन हेयर्स को आपके बालों में बीड्स या किरेटिन से जोड़ा जाता है। दो-तीन महीने में जैसे ही आपके बाल बढ़ते हैं, आप इनको निकलवा कर दोबारा लगवा सकती हैं। इससे आपके बाल नेचुरली लंबे और बहुत हैवी दिखाई देंगे। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आप चाहें तो कलरफुल एक्सटेंशन को बालों के बीच-बीच में लगवा सकती हैं। आप टेंपरेरी एक्सटेंशन खुद भी घर में लगा सकती हैं। यह परमानेंट हेयर एक्सटेंशन से सस्ती होती है। आप सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन भी ले सकती हैं।

नेचुरली आप बालों को लंबा करने के लिए बालों और स्कैल्प पर मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बालों के फॉलिकल्स को बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने बालों और स्कैल्प पर एलोवेरा जैल, अनियन सीड ऑयल मिक्स करके इसे अंगुलियों की मदद से लगाएं। तीन-चार मिनट तक मसाज करें। इसके आधे घंटे बाद अपने बालों को अच्छी तरह धो लें।

मेरी उम्र 33 साल है। मैं कलरफुल लेंस लगाती हूं। क्या मैं लेंस लगाकर काजल लगा सकती हूं?

- ईशा, भिलाई

जब हम लेंस लगाने के बाद काजल, लाइनर लगाते हैं तो यह कभी-कभी आंखों के अंदर चला जाता है। यह आंखों के लिए ठीक नहीं है। अगर आप लेंस लगाने से पहले काजल, लाइनर लगाती हैं तो यह फैल जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप परमानेंट काजल, लाइनर लगवा सकती हैं। इससे आपका टाइम भी बचेगा। इस टेक्नीक से लगाया गया लाइनर, काजल आंखों को लगभग 15 सालों तक अट्रैक्टिव बनाए रखता है।

मेरी उम्र 38 साल है। मेरे पेट पर काफी सारे स्ट्रेच मार्क्स हैं। कई क्रीम्स अप्लाई कर चुकी हूं, लेकिन ये मार्क्स रिमूव नहीं हो रहे हैं। कोई घरेलू उपाय बताएं।

- अर्शी, रोहतक

बराबर मात्रा में कोको बटर, नारियल का तेल लें। इसे पिघलने तक ओवन में रखें। फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं, ठंडा होने दें। अब इसे एफेक्टेड एरिया में लगाकर मसाज करें। आप चाहें तो ह्वीट जर्म ऑयल, ऑलमंड ऑयल को मिक्स करके भी इससे एफेक्टेड एरिया पर हल्की मालिश कर सकती हैं। इसके अलावा एएचए रिच क्रीम भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करती है। अगर आप चाहती हैं आपके स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल न दिखें, तो इसके लिए किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से यंग स्किन मास्क और लेजर ट्रीटमेंट ले सकती हैं।

मेरी उम्र 20 साल है। मेरे हाथों की अंगुलियों पर काले धब्बे हैं। इनको हटाने के लिए मैंने बहुत उपाय किए और इलाज भी किया पर धब्बे जाते ही नहीं। बताएं मैं क्या करूं?

- अनुराधा, चांपा

कई बार ब्लड में किसी तरह के इंफेक्शन या हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से इस तरह की समस्या हो जाती है। इसके लिए सबसे पहले आप ब्लड की जांच करवाएं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लें। इसके अलावा आप घरेलू उपचार के तौर पर रोजाना एलोवेरा जैल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से अंगुलियों का कालापन धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

Tags

Next Story