Lemon Side Effects : नींबू शरीर को सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है

Lemon Side Effects : नींबू शरीर को सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है
X
नींबू में कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्‍सीडेंट, एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी मौजूद होते हैं। वहीं नींबू आपको वेट कम करने में भी मदद करता है। ज्यादातर महिलाएं इसे अपने डेली रूटीन में भी शामिल करती है। ज्यादातर लोग इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि नींबू के कई नुकसान भी होते हैं।

नींबू में कई औषधीय गुए पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्‍सीडेंट, एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी मौजूद होते हैं। वहीं नींबू आपको वेट कम करने में भी मदद करता है। ज्यादातर महिलाएं इसे अपने डेली रूटीन में भी शामिल करती है। ज्यादातर लोग इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि नींबू के कई नुकसान भी होते हैं। इसी बीच आज हम आपको नींबू से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नींबू से होने वाले नुकसान के बारे में।

ड्राइनेस

वैसे तो नींबू स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं अगर इसका यूज स्किन या बालों पर सीधा किया जाए तो यह आपकी स्किन और बालों को ड्राइ कर सकता है। अक्सर महिलाएं अपने बालों या स्किन पर नींबू को डायरेक्ट लगा लेती हैं। आपको बता दें कि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

पिंपल्स

पिंपल्स में नींबू को लगाने से बचना चाहिए क्यों कि आपके ऐसा करने से यह आगे जाकर ब्लीडिंग या गंभीर ब्रेकआउट का कारण बन सकता है।

Also Read: Blood Pressure: अचानक बीपी लो हो जाने पर घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम

बैचेनी

जब आप ज्यादा नींबू का सेवन करते हैं तो आपको बैचेनी होने लगती है। यह परेशानी आगे जाकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।

पेट गड़बड़

जब आप ज्यादा नींबू का सेवन करती हैं तो आपका पेट गड़बड़ होने का डर रहता है। यह विटामिन सी का बड़ा स्त्रोत होता है। वहीं ज्यादा विटामिन सी होने से दस्त, उल्टी, पेट में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Tags

Next Story