Tulsi Side Effects: गर्भावस्था में तुलसी का सेवन पड़ सकता है भारी, गर्भपात या प्रीमैच्चोर डिलीवरी होने का रहता है खतरा

Tulsi Side Effects: गर्भावस्था में तुलसी का सेवन पड़ सकता है भारी,  गर्भपात या प्रीमैच्चोर डिलीवरी होने का रहता है खतरा
X
Tulsi Side Effects: अगर तुलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे शरीर को फायदे होने के बजाए नुकसान होने का भी डर रहता है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि अगर तुलसी का ज्यादा सेवन किया जाए तो क्या नुकसान हो सकते हैं।

Tulsi Side Effects: भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा मौजूद होता है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधी से कम नहीं माना जाता है। तुलसी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन के गुण पाए जाते हैं। तुलसी का सेवन करने से सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से भी शरीर बचा रहता है। वहीं कोरोना काल में तुलसी का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर तुलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे शरीर को फायदे होने के बजाए नुकसान होने का भी डर रहता है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि अगर तुलसी का ज्यादा सेवन किया जाए तो क्या नुकसान हो सकते हैं।

प्रेगनेंसी में सेवन करने से बचें

गर्भावस्था में तुलसी का सेवन करने से बचना चाहिए। तुलसी में यूजेनॉल तत्व पाया जाता है जो गर्भाशय में संकुचन और मासिक धर्म शुरू होने का कारण बन सकता है। इससे गर्भपात या प्रीमैच्चोर डिलीवरी का जोखिम होता है। वहीं शुरूआती महीने में तुलसी का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

खून पतला होता है

तुलसी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं। वहीं तुलसी का ज्यादा सेवन करने से खून पतला होने की शिकायत हो सकती है।

Also Read: World Cancer Day: डाइट में शामिल करेंगे ये चीजें तो कैंसर से रहेंगे दूर

एसिडिटी

तुलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप तुलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको पेट में जलन, दर्द और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

Tags

Next Story