Sleeping Tips: चाहते हैं सुकून की नींद पाना, अपनाएं ये नेचुरल टिप्स

Sleeping Tips: सेहत के लिए पूरी नींद लेना अति आवश्यक है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर चुस्त-दुरुस्त और एनर्जेटिक रहता है, लेकिन अगर व्यक्ति पूरी नींद नहीं लेता है, तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में थकावट होने के साथ मेंटल हेल्थ, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। नींद का समय पर न आना या सही से नींद नहीं आना और नींद खुल जाने से कई समस्या हो सकती है। यदि आपको भी सोते समय कई परेशानी हो रही है, तो चलिए जानते हैं कि अच्छी नींद लेने के लिए कौन सी नेचुरल टिप्स हैं...
व्यायाम करें
रोजाना व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए खजाना हो सकता है। व्यायाम के करने से नींद अच्छी आती है। इसलिए प्रयास करना चाहिए की सोने से पहले व्यायाम न करें। ऐसा करने से एंडोर्फिन रिलीज होने लगता है। साथ ही हमारे शरीर की स्लीप साइकिल को बिगाड़ देता है।
स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोजाना सुह उठकर मेडिटेशन करते हैं, तो आपका स्ट्रेस कम होता है। साथ ही आपका दिमाग रिलैक्स फील करने लगेगा। ऐसा करने से मन को शांति भी मिलती है।
समय से सोना सेहत के लिए फायदेमंद
सभी का सोने का एक शेड्यूल होना जरूरी है। इसलिए एक निश्चित समय पर रात को सोना चाहिए और सुबह समय पर जागना चाहिए। यदि आप छुट्टी वाले दिन लेट से सोते हैं या जागते हैं, तो इससे स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो जाता है। इसलिए सभी को कोशिश करनी चाहिए रात को एक तय समय पर ही सोएं।
फोन से बनाएं दूरी
सोते समय फोन को दूर रखना चाहिए, क्योंकि उससे निकलने वाली रेडिएशन हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सोने से पहले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पास में नहीं रखना चाहिए। इसमें से निकलने वाली ब्लू लाइट हेल्थ को खराब कर सकती है। इसलिए सोते समय इन चीजों से दूरी बनाएं और कमरे की सभी लाइट को बंद करके सोना चाहिए।
डाइट पर ध्यान दें
अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं, तो सोने से पहले हल्का खाना नहीं खाना चाहिए। साथ ही, चाय, कॉफी, अल्कोहल आदि चीजों का सेवन न करें। अगर आप ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, तो इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है।
लैवेंडर ऑयल को लगाएं
लैवेंडर ऑयल का स्प्रे अगर आप अपने कमरे या तकिए पर लगाते हैं, तो अच्छी नींद आती है। इस ऑइल को आप बाथ लेते समय भी प्रयोग में ला सकते हैं। ये सोने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़े:- Weight Loss: वजन को कम करने में मददगार है ये 4 रोटियां
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS