गर्मियों में सौंफ का सेवन होता है बहुत फायदेमंद, जानें इसके दंग कर देने वाले बेहतरीन फायदे

- अचार हो या कोई भरवा सब्जी बनाने के लिए तैयार मसाले में सौंफ को शामिल किया जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका यूज ज्यादा किया जाता है। लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसी बीच आज हम आपकों सौंफ के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
सौंफ का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यह एक अच्छा माउथ फ्रेशनर भी है। यही कारण है कि रेस्टोरेंट और दूसरी जगहों पर खाने के बाद सौंफ दिया जाता है। इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में भी किया जाता है। वहीं अचार हो या कोई भरवा सब्जी बनाने के लिए तैयार मसाले में सौंफ को शामिल किया जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका यूज ज्यादा किया जाता है। लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसी बीच आज हम आपकों सौंफ के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सौंफ के फायदो के बारे में।
जानें सौंफ खाने के फायदे
- रेगुलर सौंफ खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
- इसे मिश्री के साथ खा सकते हैं खाली पेट सौंफ का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
- बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीसकर रोज रात में और दोपहर में खाना खाने के बाद खाने से याददाश्त तेज होती है।
- महिलाओं के पीरियड्स अगर अनियमित हैं, तो सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है। गुण के साथ सौंफ खाने से फायदा मिलेगा
- अगर मुंह से दुर्गंध आती है तो इससे बचने के लिए नियमित रूप से दिन में 3-4 बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS