Sunday Special: पीएम मोदी के नाम पर विकसित की गई आम की एक किस्म, भारत में पैदा होती हैं इसकी 1000 किस्में, जानें कौन सा होता है सबसे मीठा आम

Sunday Special: फलों का राजा आम ज्यादातर लोगों की पसंद होता है। हर कोई इसे खाने का शौकीन होता है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भी एक आम की एक किस्म विकसित की गई है। आपको बता दें कि आम की सबसे ज्यादा किस्में लखनऊ के मलिहाबाद में होती हैं। यहां के निवासी कलीमुल्ला नाम के शख्स ने मोदी के नाम पर आम की एक किस्म विकसित की है। कलीमुल्ला ने 13 किस्म के आम विकसित किए हैं। जिनके नाम उन्होंने अखिलेश आम, सचिन आम, ऐश्वर्या आम, अनारकली नाम पर रखा है। लेकिन अभी ये आम इतने फेमस नहीं हुए हैं। लेकिन ये आम इन्ही नाम पर एक्सपोर्ट किए जाते हैं। आपको बता दें कि आम के मामले में भारत सबसे आगे हैं। दुनिया भर में आम की लगभग 1400 किस्में पाई जाती हैं। जिनमें से 1 हजार किस्में भारत में पैदा होती हैं।
दुनिया का सबसे महंगा आम अलफांसो होता है। जिसे आमों का राजा कहा जाता है। यह एक ऐसा आम है तौल के साथ साख दर्जन में भी बिकता है। सबसे ज्यादा ये आम यूएसए में एक्सपोर्ट किया जाता है। अलफांसो आम लंगड़ा के बाद सबसे मीठा होता है। भारत में यह आम हापुस के नाम से भी जाना जाता है।
जानें कितने तरह के होते हैं आम
तोतापुरी
इस आम की नोक तोते की नौंक जैसी होती है। इस कारण यह तोतापुरी के नाम से जाना जाता है।
सफेदा
इस आम का छिलका सेफद होता है। इस कारण इसे सफेदा कहा जाता है।
सिंदूरी
इसके छिलकों पर हरे रंग के अलावा सिंदूरी रंग भी दिखाई देता है। इसलिए इसे सिंदूरी कहा जाता है।
दशहरी
इसका उत्पादन सबसे ज्यादा यूपी में होता है।
केसर
यह आम गुजरात में होता है। इसके छिलकों का रंग केसरिया होता है। इस कारण इन आमों को केसर कहा जाता है।
लगंड़ा
इस आम की किस्म करीब 250 साल पुरानी बताई जाती है। इसका बांग्लादेश और ब्रिटेन में इसका एक्सपोर्ट भी होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS