सर्वे में हुआ खुलासा , महिलाओं की देर से शादी बन रही है बांझपन का कारण

सर्वे में हुआ खुलासा , महिलाओं की देर से शादी बन रही है बांझपन का कारण
X
आजकल ज्यादातर कपल शादी के बाद बच्चा न होने की वजह से परेशान रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण लोगों की बदली लाइफस्टाइल है। वहीं इसके पीछे का एक कारण देर से शादी होना भी है। स्ट्रेस और पॉल्यूशन प्रजनन क्षमता घटा रही है। यह खुलासा हाल ही में हुओ सर्वे से सामना आया है

अक्सर देखा जाता है कि आजकल ज्यादातर कपल शादी के बाद बच्चा न होने की वजह से परेशान रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण लोगों की बदली लाइफस्टाइल है। वहीं इसके पीछे का एक कारण देर से शादी होना भी है। स्ट्रेस और पॉल्यूशन प्रजनन क्षमता घटा रही है। यह खुलासा हाल ही में हुओ सर्वे से सामना आया है।

20 फीसद कपल में परेशानियों की वजह से उन्हें औलाद नहीं होती

आपको बता दें कि यह सर्वे क्वीनमेरी की ओपीडी में तकरीबन 335 लेडीज पर हुआ। इन सभी महिलाओं को कंसीव करने में काफी दिक्कत आ रही थी। एक साल तक चले इस सर्वे में 23 से 40 साल की उम्र की लेडीज को शामिल किया गया। क्वीनमेरी की डॉ. सुजाता देव के अनुसार 30 फीसद पुरूष बच्चे न होने के जिम्मेदार हैं। 30 फीसद महिलाओं को कंसीव करने में काफी दिक्कत होती है। 20 फीसदी कपल में परेशानियों की वजह से उन्हें औलाद नहीं होती है।

Also Read: भारत में आया कावासाकी बीमारी का मामला, जानें इस बीमारी के बारे में तमाम जानकारी

महिलाओं में भी स्मोकिंग की लत बढ़ रही है

डॉक्टर का कहना है कि पुरूषों के मुकाबले अब महिलाओं में भी स्मोकिंग की लत बढ़ रही है। अब महिलाएं भी ड्रिंक और स्मोकिंग करती हुई नजर आती हैं। इसका बुरा असर महिलाओं की बच्चेदानी पर पड़ता है। जिस कारण उन्हें कंसीव करने में काफी दिक्कत होती है। देर से शादी होने का असर भी महिलाओं का बांझपन का कारण बन रहा है।

Tags

Next Story