Store Female Eggs: ताइवान में बढ़ी एग फ्रीजिंग, भारतीय महिलाएं भी कम नहीं

Store Female Eggs: ताइवान में बढ़ी एग फ्रीजिंग, भारतीय महिलाएं भी कम नहीं
X
ताइवानी महिलाओं की समस्या यह है कि कानूनी तौर पर एक अविवाहित महिला एग फ्रीज करवाने में सक्षम है लेकिन इसका इस्तेमाल वह शादी के बाद ही कर पाएगी। कानूनी प्रतिबंध का असर यह हो रहा है कि मात्र 8% महिलाएं ही एग फ्रीज करवा रही हैं। जबकि अमेरिका में यह दर 38% है। भारतीय महिलाओं के लिए यह अब भी एक बड़ी चुनौती है।

Store Female Eggs: ताइवान में एग फ्रीजिंग का चलन बढ़ रहा है। यहां की विवाहित महिलाएं कानूनी रूप से एग फ्रीजिंग करा सकती हैं। एग फ्रीजिंग के पीछे एक बहुत बड़ी समस्या निकलकर आई है। दरअसल, नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन सालों में एग फ्रीजिंग की मांग बढ़ी है। इसके पीछे सबसे बड़ी समस्या है महिलाओं के प्रजनन दर में कमी। 35-39 साल की महिलाओं में इसका क्रेज बढ़ रहा है। ताइवान में हर साल एग फ्रीज करवाने में महिलाओं में 50% की दर से वृद्धि हो रही है। ताइवानी महिलाओं की समस्या यह है कि कानूनी तौर पर एक अविवाहित महिला एग फ्रीज करवाने में सक्षम है, लेकिन इसका इस्तेमाल वह शादी के बाद ही कर पाएगी। कानूनी प्रतिबंध का असर यह हो रहा है कि मात्र 8% महिलाएं ही एग फ्रीज करवा रही हैं, जबकि अमेरिका में यह दर 38% है। भारतीय महिलाओं के लिए यह अब भी एक बड़ी चुनौती है।

जानें एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया

एग फ्रीजिंग करवाने के लिए आपको आईवीएफ से गुजरना पड़ता है। इस प्रोसेस में ओवरी में से विकसित अंडों को निकालकर लैब में जीरो डिग्री सेल्सियस पर फ्रीज किया जाता है। ऐसे में कोई भी महिला अपने अंडों को स्टोर कर उसका प्रयोग बाद में बच्चे पैदा करने के लिए आसानी से कर सकती है। उस वक्त इसे पिघलाकर शुक्राणु के साथ मिलाकर भ्रूण तैयार कर लिया जाता है। इसका यह फायदा होता है कि बढ़ती उम्र में भी कोई महिला अब बच्चे पैदा कर पाएगी। इसे पूरी दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत में कितनी है इसकी कीमत

एग फ्रीजिंग का चलन भारत में भी है। हालांकि, ताइवान में इसका ज्यादा क्रेज देखा जा सकता है। भारत में एग फ्रीजिंग के लिए आपको 150000-170000 रुपये तक की कीमत देनी पड़ेगी। इसमें आईवीएफ और एग फ्रीजिंग दोनों के कॉस्ट शामिल हैं। इसके अलावा आपके ओवरी में कुछ इंजेक्शन भी लगाए जाएंगे। इसकी कीमत अलग से देनी पड़ेगी। लेकिन फिर भी बाकि देशों की तुलना में भारत में यह सस्ता है।

शुरुआत से अंत तक कीमत जानें

1. सबसे पहले स्क्रीनिंग होगी, जिसमें नॉर्मल हेल्थ चेकअप के साथ फर्टिलिटी हार्मोन चेकअप शामिल है। इसकी कुल कीमत 8000-10000 रुपये है।

2. ओवरी स्टिमुलेशन में कुछ इंजेक्शन और मेडिकेशन का खर्च आता है, जो तकरीबन 70000-80000 रुपये है।

3. इसके बाद साइकल मॉनिटरिंग होगी, जिसमें हार्मोन टेस्ट और कंसर्लटेशन शामिल है, जिसका पूरा खर्च 10000-15000 रुपये है।

4. सर्जिकल प्रक्रिया का पूरा खर्च तकरीबन 20000-25000 रुपये तक आता है।

5. अब आईवीएफ लेबोरेट्री चेकअप करवाना पड़ता है, जिसका पूरा खर्च 25000-30000 रुपये के बीच आता है।

6. एग फ्रीजिंग अंतिम प्रक्रिया है, जिसमे फ्रीजिंग कर दिया जाता है। इसका खर्च 20000-30000 रुपये तक है।

भारतीय महिलाएं आसानी से करा सकती हैं एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग कोई भी महिला करा सकती है। आजकल इसका ट्रेंड उन महिलाओं में बढ़ रहा है, जो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। महिलाओं का कहना है कि एग फ्रीजिंग की मदद से वे अपने करियर पर अच्छे से फोकस कर पाती हैं। अक्सर शादी के बाद बच्चे पैदा करने के झंझट की वजह से कई महिलाओं को अपना करियर छोड़ना पड़ता है। उनका कहना है कि एग फ्रीजिंग महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है। भारत में मेट्रो सिटी से लेकर कई छोटे शहरों में भी एग फ्रीजिंग का चलन बढ़ा है।

एग फ्रीजिंग को लेकर कुछ मिथक भी हैं, जिनसे बचना चाहिए

1. एग फ्रीजिंग करवाने में दर्द नहीं होता। पूरी प्रक्रिया शुरू होने से खत्म होने तक मात्र दो सप्ताह का समय लगता है।

2. ऐसा नहीं है कि एग फ्रीजिंग केवल शादीशुदा महिलाएं ही करवाती हैं। कई महिलाएं जिन्हें अपना जीवन साथी नहीं मिला है, वे भी एग फ्रीजिंग करवाने लगी हैं।

3. एग फ्रीजिंग में जटिलताओं का कोई जोखिम नहीं होता।

4. एग फ्रीजिंग द्वारा समय से पहले मोनोपॉज नहीं होता। न ही मासिक चक्र में कोई गड़बड़ी होती है।

5. एक फ्रीजिंग सिंगल और मिंगल दोनों तरह के लोगों के लिए होता है। यह खुद के ऊपर निर्भर करता है।

Tags

Next Story