Watermelon Side Effects: तरबूज के फायदे तो सभी जानते हैं, एक बार इसके नुकसान भी जान लें

Watermelon Side Effects: तरबूज के फायदे तो सभी जानते हैं, एक बार इसके नुकसान भी जान लें
X
बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है(Watermelon Side Effects)। इसी बीच आज हम आपको तरबूज खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Disadvanteges Of Watermelon)। तो चलिए जानते हैं तरबूज से होने वाले नुकसान के बारे में।

Watermelon Side Effects: तरबूज(Watermelon) गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। गर्मियों में तरबूज काफी खाया जाता है। कोई तरबूज की स्लाइस काटकर खाता है, तो तरबूज का जूस बनाकर पीता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि तरबूज बहुत गुणकारी फल हैं। इसके साथ ही बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है(Watermelon Side Effects)। इसी बीच आज हम आपको तरबूज खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Disadvanteges Of Watermelon)। तो चलिए जानते हैं तरबूज से होने वाले नुकसान के बारे में।

हो सकती है पेट से जुड़ी समस्या

तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। वहीं इसके कई नुकसान भी होते हैं। अगर तरबूज ज्यादा खाया जाए तो शरीर में लाइकोपीन भी ज्यादा मात्रा में पहुंचता है। जिस कारण मतली, उल्टी, अपच और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

हाइपरकलेमिया हो सकता है

तरबूज के अधिक सेवन से हाइपरकलेमिया हो सकता है। जिसमें पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं, जैसे अनियमित दिल की धड़कन और कमजोर नाड़ी हो सकती है।

एलर्जी होने का डर

तरबूज खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इससे हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते और चेहरे पर सूजन जैसी दिक्कत हो सकती है। डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है रात में तरबूज खाने से आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Tags

Next Story