क्या आप जानते हैं तेज पत्ते के फायदे? कई परेशानियों का इसमें छुपा है इलाज

मसाले एक ओर जहां सब्जियों का स्वाद बढ़ाते हैं। वहीं दूसरी ओर ये औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। मसालों का उपयोग हिन्दुस्तानी रसोई में व्यंजनों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। मसालों के औषधीय गुणों का जिक्र आयुर्वेद में भी खूब किया गया है। भारतीय रसोई में तेजपत्ते भी एक प्रचलित मसाले के तौर पर अपनाया जाता है। तेजपत्ते में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको तेज पत्ते के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं तेज पत्ते के फायदे के बारे में।
- तेजपत्ते के पत्तियों में कृमिनाशक गुण पाए जाते हैं। सूखी पत्तियों का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन रात में सोने से पहले 2 ग्राम, गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिया जाए तो पेट के कृमि मर कर मल के साथ बाहर निकल आते है।
- पत्तियों का चूर्ण पेशाब संबंधित समस्याओं में भी फायदा करता है। दिन में दो बार 2-2 ग्राम चूर्ण का सेवन खाना खाने के बाद किया जाए, तो पेशाब से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से निजात मिल जाती है।
- तेजपत्ते की छाल का चूर्ण हृदय के बेहतर स्वास्थ के लिए उत्तम माना जाता है। तेजपत्ते के पेड़ की छाल का चूर्ण (2 ग्राम) पानी में डुबोकर आधे घंटे के लिए रखा जाए और बाद में इसका सेवन कर लिया जाए तो यह डायबिटीस के रोगियों के लिए उत्तम होता है।
- शहद के साथ तेजपत्ते की पत्तियों का चूर्ण लेने से सर्दी और खांसी में तेजी से आराम मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS