Throat Infection : मास्क पहनने से लोगों को हो रही ये दिक्कतें, ऐसे करें बचाव

Throat Infection: कोरोना वायरस के कारण लोगों की जिंदगी काफी हद तक बदल गई है। लोगों के लाइफ्स्टाइल में काफी बदलाव आ गए हैं। वहीं मास्क अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में पूरे दिन मास्क लगाने की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों को पिंपल्स, जलन, रैशेज जैसी दिक्कतें हो रही हैं। इसके साथ ही लोगों को मास्क लगाने के कारण गले में इंफेक्शन, गला खराब की समस्या का भी सामना कर रहे हैं।
मास्क को लेकर लोग कर रहे हैं लापरवाही
जहां लोग कोरोना के खतरे को देखते हुए अपने आसपास तो हाइजीन का ख्याल रख रहे हैं। वहीं मास्क की साफ सफाई को लेकर लापरवाही कर रहे हैं। वहीं देश की आधे से ज्यादा लोग कॉटन या फ्रेबिक मास्क पहन रहे है। जिसे लोग इस्तेमाल करने के बाद धोना भी जरूरी होता है। जिस कारण कीटाणु और बैक्टीरिया गले में इंफेक्शन और खराश के साथ और भी कई समस्याएं होने लगती हैं।
इन लोगों के हो रही है गले में दिक्कत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गले में दिक्कत प्रेग्नेंट महिलाओं और इम्यूनिटी कमजोर वाले लोगों का ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में सभी लोगों को सलाह दी जा रही है कि मास्क को इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छे डिटर्जन से एक बार जरूर धो लें। कोशिश करें कि आप एन95 मास्क पहनें।
इन बातों का रखें ध्यान
- बाहर से आने के बाद हाथों के साथ मास्क को भी एक बार जरूर धो लें।
- इसे धोने के लिए हमेशा गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें।
- मास्क को धोने के बाद 6-7 घंटों के लिए धूप में जरूर सुखाएं।
Also Read: क्या आपको पता है Medicine लेने का भी होता है सही समय, जानें कौन सी दवा किस वक्त खानी चाहिए
- बार - बार मास्क को छूने से बचें।
- मास्क को पहनने और उतारने के बाद हाथों को अच्छे से जरूर साफ कर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS