Thyroid Prevention Tips: थायरॉयड के लक्षण दिखें तो तुरंत शुरू करें ये काम, मरीजों को भी मिलता है फायदा

Thyroid Prevention Tips: थायरॉयड के लक्षण दिखें तो तुरंत शुरू करें ये काम, मरीजों को भी मिलता है फायदा
X
Thyroid Prevention Tips: थायरॉयड की समस्या से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। थायरॉयड से हर उम्र के लोग परेशान हैं। अगर आप भी थायरॉयड की समस्या से परेशान हैं और इससे बचना चाहते हैं, तो शुरू करें ये काम...

Thyroid Symptoms: आज कल थायरॉयड रोग (Thyroid problems) के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इसके चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं। चाहे महिला हो या पुरुष सभी लोग थायरॉयड की समस्या से परेशान हैं। थायरॉइड से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि थायरॉयड का काम आमतौर पर हार्मोन बनाना होता है, जिससे आपका शरीर काम करता है। थायरॉयड ग्लैंड हमारी गर्दन के पिछले हिस्से में होता है और यह हमारे शरीर के मोटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है।

थायरॉयड के प्रकार

थायरॉयड रोग दो प्रकार के होते हैं। पहला हाइपोथायरायडिज्म और दूसरा हाइपरथायरायडिज्म। हाइपोथायरायडिज्म को अंडरएक्टिव थायरॉयड रोग कहा जाता है। यह रोग तब होता है, जब किसी व्यक्ति में थायरॉयड ग्रंथि प्रयाप्त मात्रा में थायरॉयड हार्मोन नहीं बना पाता है। थायरॉयड की लक्षण की बात करें तो, जब आपकी शरीर में हाइपोथायरायडिज्म हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, तो आपको हमेशा थकान महसूस होगी, आपका वजन बढ़ने लगेगा, आपको भूलने की बीमारी का बार-बार अहसास होगा। इसके अलावा आपके शरीर की ठंडे तापमान को सहन करने की क्षमता कमजोर हो जाती है और आपकी आवाज कर्कस होने लगती है।

वहीं, हाइपरथायरायडिज्म तब होता है, जब थायरॉयड ग्रंथि बहुत अधिक थायरॉयड हार्मोन बनाती है। इस स्थिति को ओवरएक्टिव थायरॉयड भी कहा जाता है। हाइपरथायरायडिज्म शरीर के चयापचय (metabolism) को गति देता है। इससे कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे वजन कम होना, हाथ कांपना और अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाना।

हाइपरथायरायडिज्म का कैसे करें इलाज

हाइपरथायरायडिज्म को कई तरह से कम किया जा सकता है। थायरॉयड ग्रंथि द्वारा बनाए जाने वाले हार्मोन की मात्रा को धीमा करने के लिए एंटी-थायरॉयड दवाओं और रेडियोआयोडीन का उपयोग किया जा सकता है। हाइपरथायरायडिज्म उपचार में थायरॉयड ग्रंथि को पूरी तरह या उसके कुछ हिस्से को हटाने के लिए सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है।

इससे रहें सावधान

थायरॉयड रोग से ग्रसित व्यक्ति को कुछ सावधानी बरतने की भी जरुरत होती है। थायरॉयड की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। बता दें कि ग्लूटेन एक प्रोटीन होता है, इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है और आप डायविटीज के शिकार भी हो सकते हैं। इसके सेवन से भी थायरॉयड होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आपको शुगर एड वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए। अगर आप थायरॉयड का इलाज कर रहे हैं, तो आपको कॉफी से भी दूरी बना लेनी चाहिए। थायरॉयड की समस्या से परेशान लोगों को शराब का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

नियमित करें व्यायाम मिलेगा आराम

थायरॉयड की बीमारी को कम करने के लिए आपको नियमित रुप से व्यायाम करने की जरुररत होती है, जिससे आपको थायरॉयड में आराम मिलेगा। नियमित रुप से व्यायाम करने से शरीर में अंगों के संचालन को बढ़ावा मिलता है, जो अंतः स्रावी ग्रंथि को नियंत्रित करता है।

ये भी पढ़ें...Thyroid Problem: थायराइड बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, इन फूड से करें कंट्रोल

Tags

Next Story