Work From Home के कारण लैपटॉप पर बिताना पड़ रहा है ज्यादा समय तो ऐसे दें आंखों को आराम

Work From Home के कारण लैपटॉप पर बिताना पड़ रहा है ज्यादा समय तो ऐसे दें आंखों को आराम
X
आजकल लोग काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग अपने शरीर पर ध्यान तो क्या आंखों का भी ख्यान नहीं रख पा रहे हैं। ज्यादा समय गेजेट पर बिताने से अक्सर आंखों में सूजन, दर्द जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में आंखों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

कोरोना के चलते ज्यादातर लोग अपना ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं। जिसके कारण लोगों को ज्यादा समय लैपटॉप या सिस्टम पर बिताना पड़ रहा है। वहीं आजकल लोग काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग अपने शरीर पर ध्यान तो क्या आंखों का भी ख्यान नहीं रख पा रहे हैं। ज्यादा समय गेजेट पर बिताने से अक्सर आंखों में सूजन, दर्द जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में आंखों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वहीं आज हम आपकी मदद के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी आंखों का खास ख्याल रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में।

गुलाब जल

गुलाब जल केवल स्किन केयर के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि गुलाब जल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो कि स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप गुलाब जल से कॉटन को भिगोकर कुछ देर आंखों पर रखें। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान दूर हो जाएगी।

खीरा

आंखों के लिए खीरा काफी कारगर है। खीरे की तासीर ठंडी होती है। इस कारण यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए आप खीरा को दो पतले भागों में काट लें और कुछ देर के लिए आंखों पर रखें।

Also Read: जानकर रह जाएंगे हैरान कि रसगुल्ले खाने से भी शरीर को मिलते हैं फायदे

आंखो की एक्सरसाइज करें

आंखों की एक्सरसाइज समय समय पर करते रहें। इसके लिए आप सुबह 5-10 मिनट आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें।

Tags

Next Story