दांत दर्द से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय, Toothache होगा छूमंतर

दांत दर्द से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय, Toothache होगा छूमंतर
X
दांतों के दर्द के कारण खाना खाने भी असुविधा होती है। साथ ही कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। दांत के दर्द का इलाज थोड़ा मुश्किल होता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

किसी भी इंसान को दांतों का दर्द हो सकता है। यह दर्द सिर्फ दांतों में ही नहीं बल्कि सिर, गर्दन और मुंह में होता है जिससे इंसान काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में इंसान को इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में पता होना चाहिए। दांतों के दर्द के कारण खाना खाने भी असुविधा होती है। साथ ही कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। दांत के दर्द का इलाज थोड़ा मुश्किल होता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

लौंग

अगर आपके दांतों में दर्द या झनझनाहट हो रही है तो ऐसे में आप तुरंत एक लौंग लेकर अपने दांतों के बीच दबा लें। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। इसे आप चबाएं नहीं बल्कि टॉफी की तरह चूस कर खाएं।

गर्म पानी

गर्म पानी पीने से भी दांतों के दर्द में राहत मिलती है। वहीं आप गर्म पानी से दांतों की सिकाई करके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में नमक मिलाएं और पानी को कुछ देर के लिए मुंह में ही रखें। ऐसे करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

Also Read: चेहरे को Attractive बनाने के लिए इनमें से एक चीज जरूर खाएं

प्याज

प्याड में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिबैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो दांत के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप प्याज का छोटा टुकड़ा दांत के बीच रखें। या फिर आाप चाहें तो प्याज तो कद्दूकस करके इसके रस को कॉटन में भिगोकर दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते दातों के दर्द से निजात दिलाने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप अमरूद के पत्ते दांतों के बीच रखकर दबाएं। आपको बता दें कि अमरूद के पत्तों में एंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइफ्लामेट्री जैसे गुण मौजूद होते हैं।

Tags

Next Story