Exercise करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, लापरवाही बरतने पर हो सकता है नुकसान

यह तो आप अक्सर पढ़ती या सुनती होंगी कि एक्सरसाइज सभी के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ही तरह की एक्सरसाइज (Exercise) सभी के लिए सुटेबल नहीं होती है। फिटनेस एक्सपर्ट अर्चना जैन बताती है कि एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने बॉडी की रिक्वॉयरमेंट (Body Requirements) को जरूर जान लें। जैसे आप को वेट लूज करना, मसल्स गेन करना या फिर आप सिर्फ फिट और एक्टिव रहने के लिए ही एक्सरसाइज कर रही हैं। इन तीनों ही चीजों के लिए एक्सरसाइज बदल जाती है। ऐसे में एक्सरसाइज करने से पहले यह जरूर ध्यान में रखें।
फिटनेस एक्सपर्ट अर्चना कहती है कि आपकी बॉडी फिगर (Body Figure) कैसी भी हो, फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। लेकिन अपने लिए कोई भी वर्कआउट फॉर्म चूज करने से पहले अपनी बॉडी रिक्वॉयरमेंट का ध्यान रखना जरूरी होता है। कहने का मतलब है कि अगर आप ओवरवेटेड हैं तो आपको कुछ अलग तरह की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलेगा, वहीं वेट गेन करने के लिए कुछ स्पेशल वर्कआउट करने होंगे। इसी तरह अगर आपकी बॉडी बैलेंस्ड है तो फिटनेस मेंटेन (Fitness Maintenance) करने के लिए डिफरेंट एक्सरसाइज सुटेबल रहेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बॉडी रिक्वॉयरमेंट के हिसाब से चुन सकती हैं। इन्हें अपनी रेग्युलर लाइफ का हिस्सा बनाएं और फिट-फाइन रहें।
वेट लूज करने के लिए
क्या आप ओवरवेटेड हैं और अपना वेट लूज करना चाहती हैं? अगर हां, तो इसके लिए आप यहां बताई जा रही एक्सरसाइजेज (Exercises) को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। आप साइकलिंग से शुरुआत कर सकती हैं। रेग्युलर बेसिस पर 30 मिनट साइकलिंग करें। रोजाना साइकलिंग करने से कैलोरीज बर्न होने में हेल्प मिलती है। साइकलिंग फैट बर्न करके शरीर को फिट शेप देने में हेल्प करती है। इसके अलावा रोजाना आधा घंटा रनिंग करने से भी वेट लूज किया जा सकता है। एरोबिक्स, जुंबा डांस जैसी एक्सरसाइज भी वेट लूज करने के लिए की जा सकती हैं। वेट लूज करने के लिए किसी भी एक्सरसाइज की शुरुआत करने से पहले इंस्ट्रक्टर से अच्छी तरह सीख लें। इसके बाद खुद ही घर में कंटीन्यू कर सकती हैं।
मसल्स गेन करने के लिए करें ये
अगर आप स्लिम हैं और आपको लगता है कि एक्सरसाइज (Exercise) करने की जरूरत नहीं है, तो ऐसा सोचना गलत है। जरूरत से ज्यादा स्लिम होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अपनी डेली रूटीन (Daily Routine) में ऐसी एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे मसल्स गेन करने में हेल्प मिले। इसके लिए कंपाउंड लिफ्ट्स कर सकती हैं। इसी तरह बर्पी एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद है। बर्पी एक्सरसाइज करने के लिए हवा के साथ उछलते हुए दोनों हाथों को ऊपर ले जाना होता है। फिर नीचे आते हुए एक पुश अप लगाकर फिर खड़े होकर इसे करना होता है। बर्पी करने से कुछ ही दिनों में मसल्स गेन होने लगती है। इससे आप स्ट्रॉन्ग भी फील करेंगी।
फिट और एक्टिव रहने के लिए करें ये एक्सरसाइज
अगर आपको ना तो वेट लूज करना है और ना ही मसल्स गेन करना है यानी, आपकी बॉडी फिगर बैलेंस्ड है, तो आपकी फिटनेस मेंटेन करने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। इन एक्सरसाइजेज को रेग्युलर करने से आप फिजिकली एक्टिव रहेंगी और वेट गेन होने के चांसेज भी कम होंगे। फिट रहने के लिए आप जॉगिंग, रनिंग, बॉडी स्ट्रेचिंग और वॉर्मअप कर सकती हैं। इसके अलावा आप पुशअप्स, स्पॉट जंपिंग भी आपके लिए यूजफुल एक्सरसाइज (UseFull Exercise) हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS