बालों में रात को सोने से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, बाल होंगे मोटे और घने

अक्सर लड़कियां अपने बालों के लिए बहुत ही परेशान रहती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वे अपने पतले बाल और बेजान बाल के कारण परेशान रहती हैं। ऐसे में आप अपने बालों की इस समस्या से समाधान पाने के लिए बेस्ट तेल लगा सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सरसों के तेल में दो चीज मिलाकर आप कुछ ही दिनों में घने और मोटे बाल पा सकते हैं। इस तेल को लगाने के बाद खुद ही फर्क देखेंगे। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
इसके लिए आपको 1 लीटर सरसों का तेल और 1 छोटा कप मेथी दाना चाहिए होगा। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तेल और मेथी के दानों को धीमी आंच पर 5-8 मिनट के लिए पका लें। इसे आप कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आप इसे एक कंटेनर में कर लें।
Also Read: शादी या किसी फंक्शन में जाने से पहले लगाएं ये खास फेसपैक, चेहरा करेगा ग्लो
तैयार तेल को आप रात को सोने से पहले बालों में लगाएं। सरसों के तेल में विटामिन्स और आयरन पाए जाते हैं। जो कि बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मेथी में निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो स्कैल्प की क्लीनिंग और मॉइश्चराइजेशन में सहायक होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS