विटामिन B12 की कमी से होता है शरीर में दर्द, जानें पूरा करने के लिए क्या खाएं

वर्तमान समय में हर किसी का खान पान बदल चुका है, जिसकी वजह से तमाम तरह की शारीरिक समस्या होती हैं। जैसे, शरीर में दर्द होना, चक्कर आना, भूख न लगना, कमजोरी महसूस करना, पतलापन होना आदि। ये समस्याएं हर आयु वर्ग के लोगों को सकती है और अधिकतर युवाओं में देखी जाती हैं, क्योंकि युवाओं का लाइफस्टाइल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। आज कल के युवा ज्यादातर बाहरी भोजन जैसे पिज्जा, बर्गर, पास्ता, मोमोज आदि खाते हैं, जिसके चलते उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और उनको शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है।
विटामिन बी12 (Vitamin b12)
शरीर में किसी भी विटामिन (Vitamin) की कमी से तमाम तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसी क्रम में आज हम विटामिन बी के विषय में विस्तार से जानेंगे। विटामिन बी12 पानी में घुलने वाला विटामिन है। इसका दूसरा नाम साइनोकोबालामिन है। हमारे शरीर में इसकी आवश्यकता प्रोटीन सिंथेसिस, फैट मेटाबॉलिज्म, प्रोटीन मेटाबॉलिज्म और DNA सिंथेसिस के लिए पड़ती है। ये हमारे शरीर में नर्वस सिस्टम को सही रखने में मदद करता है साथ ही RBC में हीमोग्लोबिन बनाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- Back Pain: कमर में होने वाले दर्द के पीछे छिपे हैं ये कारण, महिलाएं दे विशेष ध्यान
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 के कमी से एनीमिया होता है। रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होना, कमजोरी, हाथ पैर में सूजन, चक्कर आना और चलते समय कमजोरी महसूस करना आदि है।
विटामिन बी 12 के कमी से इंसानों के नर्वस सिस्टम में सब 'कंबाइंड डीजरनेशन ऑफ स्पाइनल कॉर्ड' नाम की बीमारी होने की संभावना होती है। इस बीमारी में मांसपेशियों में सूजन होना, हाथ पैर में झनझनाहट होना, लकवा लगना आदि है।जहां भी शरीर में सेल बढ़ते हैं, वहां इसकी आवश्यकता पड़ती है। इसकी कमी से बार-बार लूज मोशन और डायरिया होना या मुंह में बार- बार छाले होना है। कुछ मामलों में बी 12 की कमी को कैंसर से भी जोड़ा गया है।
विटामिन बी 12 की कमी के कारण
खाने में बी12 की मात्रा का कम होना। ऐसा तब होता है जब आदमी नॉनवेज नहीं खाता। अंदुरिनी कारणों से भी इसकी कमी होती है। पर्निशियस एनीमिया या एसिडिटी रोकने वाली दवाइयों के प्रयोग। डायबिटीज की दवाओं के वजह से भी बी 12 की कमी हो जाती है।
बी 12 की कमी को कैसे करें पूरा
शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आपको मछली, मांस, बादाम का दूध, दही, चीज, अंडे आदि जैसी चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इसके साथ ही दूध से बनी चीजों में विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर को पोषण देते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS