रात में खाना खाने के बाद करते हैं वॉक, तो हो सकता है आपके लिए खतरनाक, जानें क्यों

रात में खाना खाने के बाद करते हैं वॉक, तो हो सकता है आपके लिए खतरनाक, जानें क्यों
X
आपने अक्सर सुना होगा कि वॉक करना हमारी सेहत और हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद ही वॉक करते हैं, लेकिन आपसे कहा जाए कि ये आपकी सेहत के लिए सही नहीं हैं, तो आप जरूर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की ऐसा क्यों। आज हम आपको इस विषय के बारे में बताएंगे कि खाने के बाद वॉक करना क्यों आपके लिए बड़ी गलती हो सकती है।

रात के खाने के बाद वॉक करने की सलाह तो दुनिया देती है। वॉक करना सेहत के लिए काफी जरूरी है। हफ्ते में लगभग 150 से 160 मिनट तक वॉक करना जरूरी है। आपकी वॉक एक प्रॉपर स्पीड में होनी चाहिए। आपकी स्पीड आपके हेल्थ पर निर्भर करेगा कि आप कितनी स्पीड पर वॉक कर सकते हैं, क्योंकि सिर्फ चलना वॉक नहीं होता। आपको बता दें कि हार्ट की बढिया स्पीड के लिए सामान्यत: 40 से 45 मिनट में लगभग 3 से 4 KM वॉक करना सही माना जाता है। जिन वृद्धों की आयु 70 से 75 साल है और उन्हें हृदय से जुड़ी समस्या है, तो उनकी स्पीड बहुत कम होगी।

इसलिए डिनर के बाद नहीं करनी चाहिए लंबी वॉक

मीडिया रिपोर्ट्स में चिकित्सकों के हवाले से बताया गया है कि रात के समय लंबी वॉक नहीं करनी चाहिए। विशेषकर हार्ट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को किसी भी वक्त खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी वॉक नहीं करनी चाहिए। कारण यह है कि खाने की पाचन प्रक्रिया में रक्त का संचरण आंत और पेट की ओर ज्यादा होता है। ऐसे में एंजाइनल पेन व हार्ट की समस्या बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, युवाओं समेत अन्य सामान्य लोगों की बात करें, तो खाना खाने के बाद 10 से 20 मिनट तक आराम करना चाहिए। इसके बाद 100 कदम चलना चाहिए, जो कि पाचन प्रक्रिया के लिए बेहतर रहता है। हालांकि, डिनर के बाद लंबी वॉक बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Heart Diseases: बाल बताएंगे दिल की सेहत का हाल, पढ़िए स्टडी में क्या हुआ खुलासा

रात के समय हैवी खाने से बचें

चिकित्सकों की सलाह है कि रात के खाने के बाद लंबी वॉक नहीं करनी चाहिए। आप भी सोच रहे होंगे कि लंबी वॉक नहीं की तो चर्बी बढ़ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए चिकित्सकों ने रात के समय हैवी खाने की बजाय लाइट खाना खाने की सलाह दी है। अगर रात के समय अधिक भूख लगती है, तो सलाद खा सकते हैं। नियमित सलाद खाने से निश्चित समय के बाद आपकी भूख शांत होने लगेगी और खाने को पचाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।

लंबी वॉक करने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप लंबी वॉक करने के शौकीन हैं, तो याद रखें कि खाना खाने के बाद लंबी वॉक न करें। वॉक करनी है तो खाना खाने से पहले ही करें। अगर खाना खा लिया है, तो कम से कम डेढ़ से दो घंटे का इंतजार करना चाहिए, ताकि खाना पूरी तरह पच जाए। आप ब्रेकफास्ट से पहले, लंच के समय और शाम को भी लंबी वॉक कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि वॉक की रफ्तार एक जैसी होनी चाहिए। मसलन आप सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वॉक कर रहे हैं, तो शाम के समय भी लंबी वॉक के दौरान भी रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। यह आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होती है।

रात में वॉक करने के लिए क्या खाएं

आपको बता दें कि ऐसा कोई नियम नहीं हैं कि वॉक आप खाने के तुरंत बाद ही वॉक करें।

रात का भोजन हल्का व कम मिर्च- मसाले वाला होना चाहिए।

खाने के बाद 100 कदम चलना चाहिए और फिर थोड़ा सा पानी भी पीना चाहिए, जिससे पाचन सही हो।

इसके बाद आप अपनी इच्छानुसार वॉक कर सकते हैं।

वॉक के कुछ अन्य नियम

यदि आपने सुबह या शाम वॉक नहीं की है, तो आप कम से कम आधा घंटा वॉक जरूर करें ही। अगर आप हफ्ते में 5 से 6 दिन वॉक करते हैं, तो आपके लिए सही है और आगे तेज वॉक करते हैं, तो आपके हार्ट के लिए भी सही है।

Tags

Next Story