Weight Loss: सेब की चाय से होगा वजन कम, बनाने का ये है तरीका

Weight Loss: सेब की चाय से होगा वजन कम, बनाने का ये है तरीका
X
सेब की चाय बनाने में आसान है और ठंडी या गर्म इस्तेमाल की जा सकती है। वहीं सेब की चाय बनाने के तरीके की जानकारी होने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

हेल्थ। सेब एक ऐसा फल है जिसे आप चाहे जिस रूप में खाएं वो आपको फायदा ही पहुंचाएगा। मीठे और नमकीन डिश दोनों के स्वाद में सेब शानदार है। ब्लड शुगर के नियंत्रण से लेकर कोलेस्ट्रोल में फायदे जाहिर हैं। ये आपके वजन को काबू में रखने में मदद करता है।

इसलिए, सही मात्रा में सेब का खाना वजन कम करने में जरूरी होता है। हालांकि, बहुत सारे लोग सेब का सिरका और वजन कम करने के उसके फायदों की जानकारी रखते हैं, लेकिन अधिकतर लोग सेब के अन्य ड्रिंक के बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, सेब की चाय एक ऐसी ड्रिंक है जिसे आप घर पर बना सकते हैं और फैट बर्न और वजन कम करने के प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए फौरन इस्तेमाल कर सकते हैं।

दरअसल सेब की चाय एक मिश्रण है जो सेब के टुकडों को उबालकर ब्लैक टी की पत्तियों के साथ बनाई जाती है और दालचीनी और लौंग के साथ मसालेदार की जा सकती है। चाय को गर्म या ठंडी पीया जा सकता है। ड्रिंक में कई तरह के स्वास्थ्य फायदे हैं, जो उसे वजन कम करने के लिए शानदार बनाते हैं। पाचन बढ़ाती है- स्वस्थ पाचन सिस्टम का संबंध बेहतर वजन में कमी से जुड़ता है। सेब की चाय पाचन को बढ़ाने में मदद कर सकती है क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। बता दें कि घुलनशील फाइबर वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सेब में मेलिक एसिड होने के कारण ये स्वस्थ पाचन सिस्टम को सुनिश्चित करता है।

कोलेस्ट्रोल से लड़ती है

बता दें कि सेब के गूदे और छिलके में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल ब्लड से बुरे कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं, इस तरह फैट बर्न को बढ़ावा मिलता है।

ब्लड शुगर नियंत्रित करती है

इसके साथ ही सेब में फ्रुक्टोज की शक्ल में प्राकृतिक शुगर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो मेटाबोलिक संतुलन को सुधारता है और ब्लड शुगर का लेवल भी नियंत्रित करता है। ये ब्लड शुगर के लेवल में अचानक बढ़ोतरी या कमी को रोकता है, इस तरह आपके कई बार खाने की आवश्यकता को समाप्त करता है।

कैलोरी में कम होता है

साथ ही सेब निगेटिव कैलोरी वाला फल है, जिसका मतलब हुआ कि उसका कैलोरी में बहुत कम होना। अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, एक मानक आकार के सेब में प्रति 100 ग्राम फल पर करीब 50 कैलोरी होती है। इसलिए, आप चाहे उसे खाने या चाय की शक्ल में पीने को प्राथमिकता दें, सेब कम कैलोरी की मात्रा को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Tags

Next Story