आम खाने से नहीं बढ़ता है वजन, जानें किस तरह खाने के वेट होता है कम

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल आम है। आम सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि बॉडी के लिए फायदेमंद भी होता है। आम में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और साथ ही वजन कम करने में भी मदद करते हैं। आम कैंसर जैसी कई बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं आम वेट कम करने में भी काफी मदद करता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट कम करने के लिए आपको कैसे आम का सेवन करना चाहिए।
एक्सट्रा फैट नहीं जमता
रिसर्चर्स का कहना है कि आम में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। जिससे बॉडी में एक्सट्रा फैट नहीं जमता है और वेट कम करने में मदद करता है।
आंखों के लिए बहुत फायदेमंद
आम में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। वहीं ये आप डाइजेशन सुधारता है। ज्यादा फाइबर वाले फूड आपका वेट कम करने में मदद करते हैं। साथ ही आप को दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। आम में विटामिन सी मौजूद होते हैं। जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। आम सिर्फ आपका वेट ही कम नहीं करता बल्कि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ऐसे करें आम का सेवन
- फ्रिज में रखें आम के कुछ टुकड़ों को दही में मिलाकर खाएं।
- आम को फ्रूट सलाद में शामिल करें।
-आइस्ड टी, पानी या नींबू पानी के गिलास में आम का एक टुकड़ा डालकर सेवन करें।
किस समय खाएं आम
आप आम को नाश्ते में, दोपहर खाने में के बाद खा सकते हैं। वहीं रात को सोने से पहले या खाना खाने के तुरंत बाद खाने से बचें। आम को भोजन करने से 1 घंटे पहले या भोजन के 2 घंटे बाद खाना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS